SSC JSA/LDC भर्ती 2026: 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, जानें क्या है एग्जाम पैटर्न 

SSC JSA/LDC भर्ती 2026: 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, जानें क्या है एग्जाम पैटर्न

Tnp desk: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने साल 2026 में जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) समेत कई ग्रुप-C पदों पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के तहत विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जून से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 26 जून तक है

शैक्षणिक योग्यता 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है.

आयु सीमा (Age Limit)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया(Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन इन आधार पर होगा..

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

टाइपिंग/स्किल टेस्ट (यदि लागू हो)

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा.यह परीक्षा दो पेपरों में आयोजित होगी.

पेपर-1 निबंध लेखन पर आधारित होगा, जो कुल 100 अंकों का होगा. इस परीक्षा की समय अवधि 1 घंटा 30 मिनट निर्धारित की गई है.

पेपर-2 में सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी तथा सामान्य ज्ञान से संबंधित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. यह पेपर भी 100 अंकों का होगा और इसकी अवधि 2 घंटे होगी. इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे यानी नेगेटिव मार्किंग भी होगा.