SSC JE Vacancy 2026: इंजीनियरों के लिए 1748 पदों का मौका, आवेदन से पहले जानें जरूरी बातें

SSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. दरअसल कर्मचारी चयन आयोग SSC ने 1700 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है. वैकेंसी जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकाली गई है.

SSC JE Vacancy 2026: इंजीनियरों के लिए 1748 पदों का मौका, आवेदन से पहले जानें जरूरी बातें

टीएनपी डेस्क: SSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. दरअसल कर्मचारी चयन आयोग SSC ने 1700 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है. वैकेंसी जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकाली गई है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर 2026 तक है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

ज़रूरी योग्यता 

आपको बता दे कि एसएससी की इस भर्ती प्रक्रिया में जो योग्यता मांगी गई है वह पदों के हिसाब से अलग-अलग है. ऐसे में आप आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिसियल वेबसाइट जरुर विजिट करें.

आयु सीमा  

वही आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष मांगी गई है. इसके साथ ही आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा पेपर 1 पेपर 2 और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. पेपर 1 में पास होने वाले उम्मीदवार ही पेपर 2 की परीक्षा दे पाएंगे. परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी (CBT) मोड में आयोजित होंगे.

आवेदन शुल्क 

आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को₹100 आवेदन शुल्क देना होगा जबकि एससी, एसटी पीडब्ल्यूडी, एक्स सर्विसमेन श्रेणी और महिला कैंडिडेट्स को कोई भी शुल्क नहीं लगेगा.

कितनी मिलेगी सैलरी 

₹35400-₹112400

ऐसे करें आवेदन 

सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

अब SSC JE Examination 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें

फिर लॉगिन करके रजिस्ट्रेशन करें

 इसके बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें

मांगे गए डॉक्यूमेंट  अपलोड करें

फिर आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म  सबमिट करें

फॉर्म की कॉपी का प्रिंट आउट लेकर रख लें