Sainik School Vcancy: 12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौका! सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
Sainik School Recruitment 2026: आप भी सैनिक स्कूल में नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल झारखंड के कोडरमा जिले स्थित सैनिक स्कूल तिलैया में वैकेंसी निकली है. योग्य उम्मीदवार 17 नवंबर तक अपना आवेदन भेज सकते हैं.
टीएनपी डेस्क: आप भी सैनिक स्कूल में नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल झारखंड के कोडरमा जिले स्थित सैनिक स्कूल तिलैया में वैकेंसी निकली है. योग्य उम्मीदवार 17 नवंबर तक अपना आवेदन भेज सकते हैं. ये वैकेंसी टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर निकाली गई है.
इन पदों पर होगी भर्ती
TGT सामाजिक विज्ञान- 01 पद
TGT गणित- 01 पद
संगीत शिक्षक- 01 पद
क्राफ्ट एवं वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर- 01 पद
मेडिकल ऑफिसर- 01 पद
क्वार्टरमास्टर - 01 पद
शैक्षणिक योग्यता क्या है?
टीजीटी (TGT): उम्मीदवार के पास संबंधित विषय, जैसे सोशल साइंस या मैथ्स में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन या चार वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ बीएड की डिग्री और सीटीईटी (CTET) पेपर-II पास होना अनिवार्य है.
म्यूजिक टीचर: इस पद के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से संगीत में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है. साथ ही, रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल में पढ़ाने का अनुभव और कंप्यूटर का ज्ञान भी मांगा गया है.
क्राफ्ट एंड वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर: अभ्यर्थी का 12वीं पास होना आवश्यक है. इसके अलावा, किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संबंधित ट्रेड में दो साल का सर्टिफिकेट होना चाहिए. उम्मीदवार को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने में भी सक्षम होना चाहिए.
मेडिकल ऑफिसर: उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री होनी चाहिए. सरकारी या प्रतिष्ठित अस्पताल में कम से कम दो साल का कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी.
क्वार्टरमास्टर : इस पद के लिए बीए या बीकॉम की डिग्री के साथ यूडीसी (स्टोर्स) या क्वार्टरमास्टर के रूप में कम से कम पांच साल का अनुभव जरूरी है. वहीं, पूर्व सैनिक भी आवेदन कर सकते हैं. इनमें स्टोर्स के रखरखाव और लेखा-जोखा संबंधी कार्यों में कम से कम 10 साल का अनुभव रखने वाले जेसीओ (JCO) को प्राथमिकता दी जाएगी.
आयु सीमा
टीजीटी सामाजिक विज्ञान, टीजीटी गणित, संगीत शिक्षक और क्राफ्ट एवं वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए. वहीं मेडिकल ऑफिसर और क्वार्टरमास्टर पद के लिए आयु सीमा 18 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है.
आवेदन शुल्क
सामान्य और OBC वर्ग के लिए 400 रुपये और SC-ST वर्ग के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क माँगा गया है.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.