इस राज्य में स्पेशल पुलिस ऑफिसर के 400 पदों पर निकली भर्ती, 24 अगस्त से करें अप्लाई

इस राज्य में स्पेशल पुलिस ऑफिसर के 400 पदों पर निकली भर्ती, 24 अगस्त से करें अप्लाई

Tnp desk: हरियाणा पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. पुलिस विभाग में स्पेशल पुलिस ऑफिसर यानी SPO के 400 पदों को भरा जाना है. इस भर्ती को लेकर आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू होगी. आवेदन की आखिरी तारीख 27 अगस्त तक है.

इन पदों के लिए कौन आवेदन कर सकता है आवेदन 

इस भर्ती में मुख्य तौर पर पूर्व सैनिकों और पात्र पूर्व पुलिसकर्मियों को मौका दिया जा रहा है. उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता और सेवा से जुड़ी कुछ जरूरी शर्तें भी तय की गई हैं. इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती नोटिस में अपनी पात्रता जरूर जांच लें.

आयु सीमा 

आवेदन करने के लिए आयु सीमा 25 से 50 साल निर्धारित की गई है.

कैसे होगी भर्ती 

भर्ती प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा जैसी सामान्य चयन प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा. दस्तावेजों की जांच, मेडिकल फिटनेस और अन्य निर्धारित सत्यापन प्रक्रिया के आधार पर चयन किया जाएगा.

चयनित उम्मीदवारों को SPO के तौर पर जिम्मेदारी दी जाएगी और इसके लिए निर्धारित मानदेय भी मिलेगा.

अगर आप हरियाणा पुलिस की इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो जिलेवार कार्यक्रम, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें 

कैसे करें आवेदन?

अगर आप हरियाणा पुलिस की इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन ऑफलाइन तरीके से जमा कराना होगा. कैंडिडेट को अपना फॉर्म, डॉक्यूमेंट और  उनकी फोटोकॉपी और 4 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तारीख पर सुबह 9 बजे पहुंचना होगा. 

एड्रेस (Address) है- पुलिस लाइन्स टेलीकम्युनिकेशन, सेक्टर-25 के सामने, गांव मोगिनंद के पास, पंचकुला (हरियाणा).