CRPF में 521 पदों पर भर्ती का ऐलान, कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल बनने का मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है

CRPF में 521 पदों पर भर्ती का ऐलान, कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल बनने का मौका

टीएनपी डेस्क: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 521 पदों को भरा जाएगा. CRPF की इस भर्ती में हेड कॉन्स्टेबल GD के 182 पद और कॉन्स्टेबल GD के 339 पद शामिल हैं. यानी कुल 521 खिलाड़ियों को CRPF में सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा. आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी, जबकि उम्मीदवार 11 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

शैक्षणिक योग्यता 

हेड कॉन्स्टेबल पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि कॉन्स्टेबल पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवारों के पास  खेल उपलब्धियां और संबंधित स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट होना जरूरी है.

आयु सीमा 

उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन डॉक्यूमेंटेशन, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, स्पोर्ट्स ट्रायल और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, OBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये है. वहीं महिला उम्मीदवारों, SC, ST और एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है.