10वीं-ITI पास वालों की बल्ले-बल्ले! रेलवे में 1599 पदों पर भर्ती, नहीं देनी होगी परीक्षा
Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास और ITI उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECR) ने अप्रेंटिस के 1,599 पदों पर भर्ती निकाली है
Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास और ITI उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECR) ने अप्रेंटिस के 1,599 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 15 सितंबर तक है. योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrcbbs.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
जरूरी योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए.
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
बिना परीक्षा होगा चयन
रेलवे की इस अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवारों के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा. उम्मीदवारों का चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करके किया जाएगा.
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ईस्ट कोस्ट रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
इसके बाद अप्रेंटिस भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा.
आवेदन फॉर्म में मांगी गई डिटेल और शैक्षणिक जानकारी भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें
आवेदन शुल्क लागू होने पर उसका भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी सुरक्षित रख लें.