अब PG करना होगा आसान, केंद्र सरकार की इस योजना का ऐसे उठा सकते हैं लाभ

अब PG करना होगा आसान, केंद्र सरकार की इस योजना का ऐसे उठा सकते हैं लाभ

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): क्या आपका सपना किसी बड़े कॉलेज या यूनिवर्सिटी से PG करने का है, और अपने करियर को नई ऊंचाई देना चाहते हैं. लेकिन हर बार एक सवाल आपके सपनों के सामने आकर खड़ा हो जाता है पढ़ाई का खर्च कहां से आएगा. आज के समय में उच्च शिक्षा हासिल करना जितना जरूरी हो गया है, उतना ही महंगा भी. कई प्रतिभाशाली छात्र सिर्फ इसलिए अपने सपनों से समझौता कर लेते हैं क्योंकि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति उन्हें आगे पढ़ने की अनुमति नहीं देती. अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिल जाने के बाद भी लाखों छात्र फीस, हॉस्टल, किताबों और अन्य खर्चों की चिंता में उलझ जाते हैं.

लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. अगर आप भी पैसों की कमी के कारण PG या उच्च शिक्षा का सपना अधूरा छोड़ने की सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है. केंद्र सरकार छात्रों की इसी परेशानी को समझते हुए एक ऐसी योजना लेकर आई है, जो उच्च शिक्षा का रास्ता आसान बनाने में मदद कर रही है. इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना यानी PM Vidyalaxmi Scheme. इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी छात्र की पढ़ाई सिर्फ आर्थिक तंगी की वजह से न रुके.

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शिक्षा ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना है इस योजना के माध्यम से योग्य छात्र बैंकों से एजुकेशन लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. सरकार ने इस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए कई बैंकों को इस प्लेटफॉर्म से जोड़ा है, जिससे छात्रों को अलग-अलग बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते. सरकार इस योडना के तहत 7.5 लाख तक के ऋण पर 75 प्रतिशत तक क्रेडिट गारंटी का प्रावधान है, जिससे बैंकों को ऋण देने में सुविधा होती है. जिन परिवारों की वार्षिक आय 8 लाख तक है, उन्हें 10 लाख तक के शिक्षा ऋण पर 3 प्रतिशत ब्याज सबवेंशन का लाभ मिल सकता है और जो 4.5 लाख तक वार्षिक आय वाले परिवारों के छात्रों के लिए अलग ब्याज सहायता प्रावधान उपलब्ध हैं.

कौन ले सकते है लाभ तो बता दें कि आवेदक को भारतीय नागरिक होना चाहिए, किसी पात्र Quality Higher Education Institution  में मेरिट के आधार पर प्रवेश मिला हो. प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा या मेरिट आधारित प्रक्रिया से हुआ हो, मैनेजमेंट कोटा के माध्यम से प्रवेश लेने वाले छात्रों को योजना का लाभ नहीं मिलता,  योजना का लाभ उन संस्थानों के छात्रों को मिलता है जिन्हें सरकार द्वारा Quality Higher Education Institution (QHEI) की सूची में शामिल किया गया है. इसमें NIRF रैंकिंग वाले प्रमुख संस्थान, केंद्रीय संस्थान और कई राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं.

आवेदन कैसे करे तो बता दें कि PM Vidyalaxmi Portal पर रजिस्ट्रेशन करना होगा उसके बाद लॉगिन कर Common Education Loan Application Form भरें, जरुरी दस्तावेज अपलोड करें, अपनी जरूरत के अनुसार बैंक चुनें आवेदन जमा करें और ऑनलाइन स्टेटस ट्रैक करें, अब बात कर लेते है जरुरी दस्तावेज की तो इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन मार्कशीट, एडमिशन लेटर, फीस स्ट्रक्चर, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण

तो अगर आपका सपना PG करने का है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है. केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना आपके लिए उच्च शिक्षा का रास्ता आसान बना सकती है. सही जानकारी, समय पर आवेदन और बेहतर योजना के साथ आप अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं. अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे उन छात्रों तक जरूर पहुंचाएं जो आर्थिक कारणों से अपनी पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं.