अभिभावक अभी से कस लें कमर, जल्द जारी हो सकता है राजधानी के इन टॉप स्कूलों का एडमिशन फॉर्म, देखें लिस्ट
रांची में ऐसे कई स्कूल हैं जहां बेहतरीन शिक्षा के साथ अच्छा वातावरण और उच्चतम सुवधाएँ उपलब्ध हैं. इन स्कूल में दाखिला कराना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि इन स्कूलों के फॉर्म लेने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं. कई स्कूल में एडमिशन फॉर्म लेने के लिए अभिभावकों को आधी रात से लाइनों में खड़े रहना पड़ता है.
रांची (RANCHI): आज की दौड़-भाग भरी ज़िंदगी में बच्चों का एडमिशन कराना, अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है. अपने बिजी कामों से भी निकल अभिभावक इस प्रयास में रहते हैं कि वह किसी तरह अपने बच्चे का एडमिशम अच्छे स्कूल में कराएं ताकि वहां उनके बच्चों को बेहतरीन शिक्षा मिल सके, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो. ऐसे में बड़ा सवाल है की आखिर राजधानी में कौन-कौन से ऐसे स्कूल हैं, जहां आप अपने बच्चों का दाखिला करा सकते हैं. अगर आप भी इसी कन्फ्यूजन में हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की है.
दरअसल राजधानी रांची में ऐसे कई स्कूल हैं जहां बेहतरीन शिक्षा के साथ अच्छा वातावरण और उच्चतम सुवधाएँ उपलब्ध हैं. हालांकि इन स्कूल में दाखिला कराना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि इन स्कूलों के फॉर्म तक लेने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं. यहां तक की कई स्कूल में आलम यह है कि यहां के एडमिशन फॉर्म लेने के लिए कभी-कभी अभिभावकों को आधी रात से भी लाइनों में खड़े रहना पड़ता है. ऐसे में कई स्कूलों के अर्ली फॉर्म्स अक्टूबर-नवंबर माह से ही उपलब्ध हो जाते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप स्कूल की वेबसाईट पर नजर बनाएं रखें ताकि जब स्कूल के एडमिशन फॉर्म्स उपलब्ध हो तो आप जल्द से जल्द अपने बच्चे के लिए सीट बुकिंग का पहला चरण पार कर सकें.
इन स्कूलों में मिलते हैं Early Forms

St Mary’s School: रांची के प्रमुख स्कूलों में St Mary’s School का नाम भी लिया जाता है. यहां नर्सरी में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जानकारी पहले से तैयार रखना जरूरी है. आवेदन की तारीख और चयन प्रक्रिया स्कूल के अनुसार अलग हो सकती है. इसलिए फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या स्कूल कार्यालय से जानकारी जरूर लें.

St Thomas School: धुर्वा रांची के पुराने शैक्षणिक संस्थानों में शामिल है. स्कूल की स्थापना 1973 में हुई थी. यहां KG-I से दसवीं कक्षा तक पढ़ाई होती है. स्कूल में पढ़ाई के साथ खेलकूद, कला-संस्कृति और नैतिक मूल्यों पर भी ध्यान दिया जाता है. नए सत्र 2027-28 के लिए स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर KG-I और KG-II में दाखिले का नोटिस जारी किया गया है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित है. आवेदन करने से पहले बच्चे की आयु सीमा, जरूरी दस्तावेज और फॉर्म भरने के निर्देश ध्यान से पढ़ें.

St Francis School: हरमू स्थित St Francis School भी रांची के चर्चित स्कूलों में शामिल है. वर्ष 1978 में स्थापित यह अंग्रेजी माध्यम का सहशिक्षा संस्थान है. यहां नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक पढ़ाई की व्यवस्था है और स्कूल CISCE बोर्ड से संबद्ध है. स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर सत्र 2027-28 के लिए Nursery और KG में दाखिले से जुड़ी सूचना दिखाई गई है. अभिभावकों को आवेदन से पहले बच्चे की आयु संबंधी पात्रता, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों की जानकारी जांच लेनी चाहिए. दूसरी कक्षाओं में दाखिला उपलब्ध सीटों पर निर्भर करता है और जरूरत पड़ने पर प्रवेश परीक्षा भी ली जा सकती है. आवेदन के लिए स्कूल की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें.

Delhi Public School (DPS): राजधानी के प्रमुख स्कूलों में दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), रांची का भी नाम आता है. स्कूल की शुरुआत 1989 में हुई थी और इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में शैक्षणिक क्षमता के साथ नेतृत्व, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है. अभिभावक यदि यहां अपने बच्चे का दाखिला कराना चाहते हैं, तो उन्हें स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट के Admission और School Notices सेक्शन पर नजर रखनी चाहिए. खासकर शुरुआती कक्षाओं में दाखिले की तारीख, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी नोट करना जरूरी है.

Jawahar Vidya Mandir (JVM), Shyamali: श्यामली कॉलोनी में स्थित जवाहर विद्या मंदिर (JVM) रांची के प्रतिष्ठित स्कूलों में गिना जाता है. यह अंग्रेजी माध्यम का को-एड संस्थान है, जहां नर्सरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्तर तक पढ़ाई होती है. स्कूल CBSE से संबद्ध है और यहां दाखिले के लिए अभिभावकों को स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी प्रवेश संबंधी सर्कुलर ध्यान से देखना चाहिए. प्रेप में प्रवेश के लिए पहले भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अपनाई गई है. आवेदन की तारीख, बच्चे की निर्धारित उम्र, फॉर्म शुल्क और दस्तावेजों की जानकारी हर सत्र में बदल सकती है. ऐसे में आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखना जरूरी है.

Loreto Convent School: रांची के दोरंडा स्थित Loreto Convent School में दाखिले की तैयारी कर रहे अभिभावकों को स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट और प्रवेश संबंधी नोटिस नियमित रूप से देखना चाहिए. शुरुआती कक्षाओं में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र और पिछले शैक्षणिक रिकॉर्ड से जुड़ी शर्तें महत्वपूर्ण हो सकती हैं. आवेदन से पहले जन्म प्रमाण पत्र, बच्चे की तस्वीर और मांगे गए अन्य दस्तावेज तैयार रखना उपयोगी होगा. स्कूल में सीटों की उपलब्धता और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही दाखिले पर निर्णय लिया जाता है.