सरकारी बैंक में ऑफिसर बनने का मौका, SBI PO के 1500 पदों पर भर्ती आवेदन शुरू

सरकारी बैंक में ऑफिसर बनने का मौका, SBI PO के 1500 पदों पर भर्ती आवेदन शुरू

TNP DESK-बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली गई है.  आवेदन प्रक्रिया 18 जून से शुरू हो गई है. वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 8 जुलाई तक है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए

आयु सीमा (Age Limit)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क (Application Fee)

जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 750 रुपए

एससी, एसटी, दिव्यांग : नि:शुल्क

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन प्रीलिमिनरी एग्जाम, मेन्स एग्जामग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा.

ऐसे करें आवेदन :

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.sbi.bank.in पर जाएं

इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें

फिर लॉग इन करें

माने हुए डिटेल भरकर फीस का भुगतान करें.

फॉर्म सबमिट कर के इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें