NTA में अफसर बनने का मौका! 13 पदों पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

NTA Vacancy 2026: सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नौकरी का अच्छा अवसर सामने आया है.

NTA में अफसर बनने का मौका! 13 पदों पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

NTA Vacancy 2026: सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नौकरी का अच्छा अवसर सामने आया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने विभिन्न ग्रुप-A और ग्रुप-B पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकला है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 13 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

13 पदों पर होगी भर्ती

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार कुल 13 रिक्तियां अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित की गई हैं. इनमें डायरेक्टर, ज्वाइंट डायरेक्टर, रिसर्च साइंटिस्ट और डिप्टी डायरेक्टर सहित अन्य पद शामिल हैं.

पदों का विवरण 

डायरेक्टर (ग्रुप-A): 7 पद

ज्वाइंट डायरेक्टर (ग्रुप-A): 3 पद

रिसर्च साइंटिस्ट 'C' (ग्रुप-A): 1 पद

डिप्टी डायरेक्टर (ग्रुप-A): 1 पद

सीनियर सुपरिटेंडेंट/सीनियर सुपरिटेंडेंट (अकाउंट्स) (ग्रुप-B): 1 पद

कौन कर सकता है आवेदन?

यह भर्ती डेपुटेशन (प्रतिनियुक्ति) के आधार पर की जाएगी. इसमें केंद्र सरकार, राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन, स्वायत्त एवं वैधानिक संगठनों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत योग्य अधिकारियों और कर्मचारियों को आवेदन का मौका दिया गया है.

उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव होना जरूरी है. सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा आवेदन की अंतिम तिथि यानी 1 दिसंबर 2026 को 56 वर्ष निर्धारित की गई है.

कितनी मिलेगी सैलरी?

एनटीए की इस भर्ती में सातवें वेतन आयोग के तहत अलग-अलग पे लेवल निर्धारित किए गए हैं

कैसे करें आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा.इच्छुक उम्मीदवार जीइसके बाद निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ अपने कैडर कंट्रोलिंग अथॉरिटी या मूल विभाग के माध्यम से आवेदन भेजना होगा.

आवेदन की एक कॉपी ईमेल के माध्यम से भी एनटीए को भेजनी होगी.