NEET PG 2026: रांची में चार केंद्रों पर होगी नीट पीजी परीक्षा, सेंटर पर एंट्री से पहले जान लें ये जरूरी नियम

NEET PG 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज यानी 25 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा

NEET PG 2026: रांची में चार केंद्रों पर होगी नीट पीजी परीक्षा, सेंटर पर एंट्री से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Tnp desk: NEET PG 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज यानी 25 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा 

NEET PG 2026 परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा.नीट-पीजी 2026 परीक्षा को लेकर रांची के चार परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है. परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी CBT मोड में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी. NBEMS की ओर से पहले ही परीक्षा शहर की जानकारी जारी की जा चुकी है, जबकि एडमिट कार्ड में उम्मीदवार को अलॉटेड परीक्षा केंद्र का पूरा पता और परीक्षा  जुड़ी जरूरी जानकारी मिलेगी.

एडमिट कार्ड में इन डिटेल्स को जरूर जांचें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र का नाम-पता, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य निर्देश ध्यान से चेक कर लें. किसी भी तरह की गलती नजर आने पर समय रहते NBEMS से संपर्क करना जरूरी है.

परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना जरूरी

NEET PG 2026 के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होगी. वहीं, सेंटर पर प्रवेश का समय सुबह 8:30 बजे बंद हो जाएगा. इसके बाद उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. इसलिए अभ्यर्थियों को ट्रैफिक और सुरक्षा जांच को ध्यान में रखते हुए काफी पहले सेंटर पहुंचने की सलाह दी गई है.

 ये दस्तावेज साथ ले जाना न भूलें

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को NEET PG 2026 एडमिट कार्ड का प्रिंटेड कॉपी और NBEMS द्वारा मान्य ओरिजिनल वैध फोटो आईडी साथ लेकर जाना होगा. 

इन चीजों को सेंटर पर ले जाने से बचें

परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, कैमरा, पेन-पेंसिल, कागज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक या अनावश्यक सामान ले जाना प्रतिबंधित हो सकता है. परीक्षा केंद्र पर सामान रखने की व्यवस्था भी जरूरी नहीं है, इसलिए उम्मीदवार केवल वही चीजें लेकर जाएं जिनकी आधिकारिक निर्देशों में अनुमति दी गई है.

होगी बायोमेट्रिक और पहचान की जांच

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान उम्मीदवारों की पहचान और सुरक्षा जांच की जाएगी. इसमें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और डिजिटल इमेज जैसी प्रक्रियाएं शामिल हो सकती हैं. इसलिए एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को परीक्षा से पहले अच्छी तरह पढ़ लेना बेहद जरूरी है.

उम्मीदवारों को सलाह है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और प्रतिबंधित वस्तुओं से जुड़े निर्देशों को ध्यान से पढ़ें. किसी भी अफवाह या सोशल मीडिया पर प्रसारित जानकारी के बजाय केवल NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत सूचनाओं पर भरोसा करें.