MP Police Vacancy 2026: 7500 पदों के लिए कब से आवेदन? जानें योग्यता और सेलेक्शन प्रोसेस
MP Police Constable Recruitment 2026: पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. दरअसल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस कांस्टेबल जीडी के पदों पर भर्ती निकाली है.
MP Police Constable Recruitment 2026: पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. दरअसल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस कांस्टेबल जीडी के पदों पर भर्ती निकाली है. ये भर्ती 7500 पदों पर की जाएगी.आवेदन प्रक्रिया कल यानी 22 सितंबर 2026 से शुरू हो रही है. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर तक है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 10वीं पास की योग्यता मांगी गई है. वहीं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए योग्यता 8वीं पास मांगी गई है.
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 33 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई जाएगी
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क लगेगा.
सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/hindi/h_default.html पर जाएं
फिर ऑनलाइन आवेदन - पुलिस आरक्षक (जी.डी.) भर्ती परीक्षा-2026 के लिंक पर क्लिक करें
इसके बाद लॉगिन कर के डिटेल भरे
आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें
फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर रखें