JPSC Main Exam 2025: 21 जुलाई से मिलेगा एडमिट कार्ड, 25 जुलाई से शुरू होगी मुख्य परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल

JPSC संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी. 21 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। 25 से 27 जुलाई तक परीक्षा, जानें टाइमिंग, गाइडलाइन और जरूरी निर्देश.

JPSC Main Exam 2025: 21 जुलाई से मिलेगा एडमिट कार्ड, 25 जुलाई से शुरू होगी मुख्य परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है. आयोग के अनुसार मुख्य परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई 2026 को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख और परीक्षा से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं.

21 जुलाई से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 21 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी. एडमिट कार्ड के साथ एटेंडेंस शीट भी डाउनलोड करनी होगी. यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वह आयोग के हेल्पलाइन नंबर 8929883832 पर संपर्क कर सकता है. जरूरत पड़ने पर आयोग के पूछताछ काउंटर से भी निर्धारित अवधि के भीतर एडमिट कार्ड प्राप्त किया जा सकता है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा.

परीक्षा का पूरा कार्यक्रम
25 जुलाई 2026
•    सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक – पेपर-I 
•    दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक – पेपर-II 
26 जुलाई 2026
•    सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक – पेपर-III 
•    दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक – पेपर-IV 
27 जुलाई 2026
•    सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक – पेपर-V 
•    दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक – पेपर-VI 

परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान
आयोग ने परीक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं. सभी अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक और आईरिस वेरिफिकेशन किया जाएगा.
•    पहली पाली के उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे तक और दूसरी पाली के उम्मीदवारों को दोपहर 1 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा. 
•    एडमिट कार्ड, एटेंडेंस शीट और प्रत्येक एटेंडेंस शीट के लिए चार पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा. 
•    परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, बैग, किताबें, कागजात या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी. 
•    OMR शीट में सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी. किसी भी प्रकार की गलत जानकारी की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं होगी. 

JPSC ने सभी अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे परीक्षा से पहले जारी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें, समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और परीक्षा के दौरान आयोग द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पूरी तरह पालन करें. इससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सकेगी.