Job Alert: रेलवे से बैंक तक निकली बंपर भर्ती, जानें इस हफ्ते की टॉप 5 वैकेंसी
Job Alert 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सितंबर का महीना बेहद अहम है. रेलवे, बैंक, और इंडिया पोस्ट समेत कई सरकारी संस्थानों में बड़ी संख्या में भर्तियां निकली हैं. ऐसे में जो उम्मीदवार नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए ये सुनहरा मौक़ा है. आइए जानते हैं इस सप्ताह की 5 बड़ी सरकारी नौकरियों के बारे में.
Job Alert 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सितंबर का महीना बेहद अहम है. रेलवे, बैंक, और इंडिया पोस्ट समेत कई सरकारी संस्थानों में बड़ी संख्या में भर्तियां निकली हैं. ऐसे में जो उम्मीदवार नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए ये सुनहरा मौक़ा है. आइए जानते हैं इस सप्ताह की 5 बड़ी सरकारी नौकरियों के बारे में.
बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी का मौक़ा
बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने Specialist Officer पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए योग्य उम्मीदवारों को बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाने का शानदार मौका मिलेगा. इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.BOI Specialist Officer भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू होगी. योग्य उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तारीख 25 सितंबर तक अपना फॉर्म जमा कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी.
इंजीनियरों के लिए 1748 पदों का मौका
SSC JE Vacancy 2026: SSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. दरअसल कर्मचारी चयन आयोग SSC ने 1700 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है. वैकेंसी जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकाली गई है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर 2026 तक है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं
भारतीय डाक विभाग में शानदार मौका
India Post GDS Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग में शानदार मौका सामने आया है. ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन की आखिरी तारीख 19 सितंबर तक है. कुल 23,757 पदों पर भर्ती की जाएगी.
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,441 पदों पर भर्ती
IBPS RRB Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों यानी Regional Rural Banks में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. कुल 13,441 पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
रेलवे में 1599 पदों पर भर्ती
Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास और ITI उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECR) ने अप्रेंटिस के 1,599 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 15 सितंबर तक है. योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrcbbs.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए.