IOCL Recruitment 2026: ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका, 4 नवंबर तक करें आवेदन

IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने अप्रेंटिस के भर्ती के लिए आवेदन निकाला है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

IOCL Recruitment 2026: ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका, 4 नवंबर तक करें आवेदन

टीएनपी डेस्क: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने अप्रेंटिस के भर्ती के लिए आवेदन निकाला है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 4 नवंबर तक है.

335 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए इंडियन ऑयल के विभिन्न डिवीजन में कुल 335 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा. इन पदों में ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस समेत अलग-अलग श्रेणियों के पद शामिल हैं. पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है.

कौन कर सकता है आवेदन?

अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में ITI, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की डिग्री योग्यता होनी चाहिए.

कैसे होगा चयन 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा. इसके लिए कोई लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं देना होगा. 

कैसे करें आवेदन?

इंडियन ऑयल अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती सेक्शन में संबंधित अप्रेंटिस भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट या पीडीएफ भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.