IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, इस डेट से पहले जल्दी करें अप्लाई
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. IOCL ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
टीएनपी डेस्क: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. IOCL ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा.
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इंडियन ऑयल की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्रेंटिस के कुल 58 पदों को भरा जाएगा. इसमें अलग-अलग ट्रेड के पद शामिल हैं. इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है. ऐसे में आवेदन करने से पहले जारी नॉटिफ़िकेशन जरूर चेक कर लें
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में ट्रेड अप्रेंटिस और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है.
ट्रेड अप्रेंटिस: इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई का प्रमाणपत्र भी होना चाहिए.
टेक्नीशियन अप्रेंटिस: इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में तीन साल का डिप्लोमा होना जरूरी है.
आयु सीमा
IOCL की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
बिना परीक्षा होगा चयन
इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा. उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफ़िकेशनऔर मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इन सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद ही उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा.
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए करियर लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें.
रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरें.
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म को अच्छी तरह से जांच लें.
इसके बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें.
भविष्य में इस्तेमाल के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.