Indian Coast Guard Recruitment 2026: 365 पदों पर भर्ती, 21 अक्टूबर तक करें आवेदन

Indian Coast Guard Recruitment 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड (Indian Coast Guard) ने नाविक (General Duty), नाविक (Domestic Branch) और यांत्रिक के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है

Indian Coast Guard Recruitment 2026: 365 पदों पर भर्ती, 21 अक्टूबर तक करें आवेदन

TNP DESK: भारतीय सेना में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इंडियन कोस्ट गार्ड (Indian Coast Guard) ने नाविक (General Duty), नाविक (Domestic Branch) और यांत्रिक के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर की गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 365 पदों को भरा जाएगा.

शैक्षणिक योग्यता

नाविक (General Duty) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. वहीं नाविक (Domestic Branch) पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है. यांत्रिक के अलग-अलग पदों के लिए संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा या अन्य निर्धारित योग्यता मांगी गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों की जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें.

आयु सीमा

इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं, SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारोंको आवेदन शुल्क में छूट दी गई है और उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा.

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBE) आयोजित किया जाएगा. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.