India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती, बिना परीक्षा सीधे मिलेगी नौकरी

India Post GDS Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग में शानदार मौका सामने आया है. ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 31अगस्त से शुरू हो गई है.

India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती, बिना परीक्षा सीधे मिलेगी नौकरी

India Post GDS Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग में शानदार मौका सामने आया है. ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 31अगस्त से शुरू हो गई है. आवेदन की आखिरी तारीख 19 सितंबर तक है. 

 23,757 पदों पर भर्ती

 इस भर्ती में देशभर के अलग-अलग डाक सर्किलों में ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. उम्मीदवारों को अपनी पसंद के डाक सर्किल और उपलब्ध पदों के अनुसार आवेदन करना होगा.

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है.

आयु सीमा 

उम्मीदवार की आयु 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए.

नहीं होगी लिखित परीक्षा

GDS भर्ती की सबसे बड़ी खासियत इसका चयन प्रक्रिया है. उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. शॉर्टलिस्टिंग 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से की जाएगी. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. 

 आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को India Post के GDS ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा.

सबसे पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा

इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी, 10वीं के अंक, पसंदीदा डिवीजन और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी

आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद, यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा.