रांची के नामचीन स्कूलों में चाहते अपने बच्चों का दाखिला तो हो जाए अलर्ट, इस दिन से मिलेगा एडमिशन फॉर्म

रांची में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है. प्री-नर्सरी, नर्सरी और प्रेप यानी एलकेजी में बच्चों का नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है और शहर के कई प्रतिष्ठित सीबीएसई और सीआईएससीई से संबद्ध स्कूलों के साथ-साथ प्ले स्कूलों ने भी आवेदन फॉर्म जारी करने शुरू कर दिए हैं.

रांची के नामचीन स्कूलों में चाहते अपने बच्चों का दाखिला तो हो जाए अलर्ट, इस दिन से मिलेगा एडमिशन फॉर्म

रांची (RANCHI): इन दिनों बच्चों का दाखिला कराना अभिभावकों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है, फिर चाहे एडमिशन क्लास नर्सरी के लिए हो या किसी बड़ी कक्षा के लिए. ऐसे में दाखिले की यह प्रक्रिया किसी रेस से कम नहीं है क्योंकि दाखिले के लिए अभिभावकों को कभी रात-रात भर तक लाइनों में खड़े रहना पड़ता है. ऐसे में जरूरी है कि अभिभावक अभी से स्कूलों के बारे में जान लें जहां अर्ली फॉर्म्स मिलने वाले हैं. 

दरअसल रांची में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है. प्री-नर्सरी, नर्सरी और प्रेप यानी एलकेजी में बच्चों का नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है और शहर के कई प्रतिष्ठित सीबीएसई और सीआईएससीई से संबद्ध स्कूलों के साथ-साथ प्ले स्कूलों ने भी आवेदन फॉर्म जारी करने शुरू कर दिए हैं. कुछ स्कूलों में बड़ी कक्षाओं में प्रवेश के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं. ऐसे में अभिभावकों को आवेदन की अंतिम तारीख, बच्चों की निर्धारित आयु सीमा और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी समय रहते जुटा लेनी चाहिए.

रांची के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), कैरली स्कूल, डीएवी ग्रुप, चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल और जीडी गोयनका जैसे संस्थानों में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित गतिविधियां शुरू हो गई हैं. अलग-अलग स्कूलों ने आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराने और जमा करने की तारीख निर्धारित की है. साथ ही कई संस्थानों में नवंबर और दिसंबर के दौरान आवेदन की प्रक्रिया चलेगी, जबकि कुछ स्कूलों में जनवरी 2027 तक फॉर्म भरने का अवसर मिलेगा.

वहीं डीएवी हेहल में 15 नवंबर और डीएवी बरियातू में 14 नवंबर तक आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी तारीख निर्धारित की गई है. आदर्श विद्या मंदिर में एक दिसंबर तक आवेदन की जानकारी दी गई है. वहीं, चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल में 30 दिसंबर और जीडी गोयनका स्कूल में 20 जनवरी 2027 तक आवेदन फॉर्म उपलब्ध रहेंगे. डीपीएस रांची में भी प्री-नर्सरी में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. हालांकि, अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि फॉर्म भरने से पहले संबंधित स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना जरूर देख लें. आवेदन की तारीखों और प्रक्रिया में बदलाव होने की स्थिति में स्कूल की आधिकारिक सूचना को ही अंतिम मानें. 

वहीं प्रारंभिक कक्षाओं में प्रवेश के लिए बच्चों की आयु सीमा महत्वपूर्ण शर्तों में शामिल है. स्कूलों ने प्री-नर्सरी, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के लिए अलग-अलग नियम निर्धारित किए हैं. डीपीएस रांची में प्री-नर्सरी के लिए तीन से चार वर्ष की आयु सीमा बताई गई है. इसके अलावा ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, कैरली स्कूल धुर्वा और डीएवी बरियातू में नर्सरी के लिए तीन से चार वर्ष, एलकेजी के लिए चार से पांच वर्ष और यूकेजी के लिए पांच से छह वर्ष की आयु सीमा निर्धारित होने की जानकारी दी गई है.

ऐसे में रांची के अधिकांश निजी स्कूलों में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है. हालांकि, कुछ संस्थानों में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन फॉर्म भरने की सुविधा भी उपलब्ध हो सकती है. आवेदन के दौरान अभिभावकों को बच्चे की जन्मतिथि से संबंधित प्रमाणपत्र, अभिभावकों की पहचान और पते से जुड़े दस्तावेजों सहित स्कूल द्वारा मांगे गए अन्य कागजात तैयार रखने होंगे.