झारखंड में करना चाहते हैं डॉक्टरी की पढ़ाई तो ये 3 टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं बेस्ट, जानें डिटेल
झारखंड में कई ऐसे छात्र हैं जो डॉक्टर बनने का सपना तो देखते हैं पर क्योंकि वह दूसरे राज्य में रहने का खर्च वहन नहीं कर सकते इसलिए कई बार मेडिकल की पढ़ाई के रास्ते से कदम खींच लेते हैं.
टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड में कई ऐसे छात्र हैं जो डॉक्टर बनने का सपना तो देखते हैं पर क्योंकि वह दूसरे राज्य में रहने का खर्च वहन नहीं कर सकते इसलिए कई बार मेडिकल की पढ़ाई के रास्ते से कदम खींच लेते हैं. ऐसे में आपको बता दें कि हमारे अपने राज्य झारखंड में भी कई ऐसे बेहतरीन सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं जहां बेहद कम फीस में आप मेडिकल की उच्च स्तरीय पढ़ाई कर सकते हैं.
काफी कम लोग झारखंड के मेडिकल कॉलज के बारे में जानते हैं, ऐसे में अगर आप भी राज्य के तीन टॉप कॉलेजों के बारे में जानना चाहते हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की है. दरअसल मौजूदा समय में झारखंड में कुल 6 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें :
• राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS), रांची
• शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद
• एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर
• पलामू मेडिकल कॉलेज, मेदिनीनगर
• फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका
• शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग शामिल है.
यूं तो हर संस्थान की अपनी विशेषता है पर अगर टॉप तीन कॉलेजों के बारे में बात करें तो राजधानी रांची का RIMS, जमशेदपुर का MGM कॉलेज और धनबाद का SNMMCH बेहतरीन कॉलेजों की सूची में सबसे पहले आता है. ऐसे में आईए जानते हैं इन कॉलेजों के बारे में.

राजेन्द्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, रांची: राजधानी रांची में स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान यानी की RIMS झारखंड के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में से एक है. यहां मेडिकल की बेहतरीन पढ़ाई के साथ-साथ चिकित्सा की अन्य उच्च स्तरीय पढ़ाई और इलाज की सुविधाएं भी मौजूद हैं. RIMS में उच्च स्तरीय शिक्षा व्यवस्था के साथ आधुनिक लैब, बेहतरीन शिक्षक और अत्याधुनिक सुविधाएँ भी उपलब्ध है. यहां एमर्जेंसी से लेकर ट्रॉमा सेंटर तक मौजूद है. हर विभाग के लिए अलग बिल्डिंग है. साथ ही कॉलेज कैंपस में हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध है. यहां पढ़ने वाले छात्रों को मेडिकल साइंस की बुनियादी जानकारी के साथ-साथ क्लिनिकल ट्रेनिंग भी दी जाती है, जो आगे चलकर उनके करियर बिल्डिंग में काफी मददगार साबित होती है.

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद: धनबाद जिले में स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल यानी SNMMCH, राज्य के प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शुमार है. बताते चलें कि इसे पहले पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज के नाम से भी जाना जाता था. ऐसे में यह संस्थान मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जाना जाता है. यहां आधुनिक पढ़ाई, हाई टेक लैब और अन्य सुविधाएँ मौजूद हैं. ऐसे में SNMMCH, राज्य के उन बच्चों के लिए खासा महत्व रखता है, जो निजी मेडिकल कॉलेजों की तुलना में कम खर्च में MBBS की पढ़ाई करना चाहते हैं.

महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज यानी MGM को राज्य के प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शामिल है. कॉलेज में बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था के साथ ही अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध है.
जानिए एडमिशन की पूरी प्रक्रिया
• सबसे पहले NEET-UG परीक्षा पास करनी होगी.
• परीक्षा के बाद NEET रैंक जारी की जाती है.
• इसी रैंक के आधार पर Medical Counselling Committee (MCC) और Jharkhand Combined Entrance Competitive Examination Board (JCECEB) काउंसलिंग आयोजित करते हैं.
• 15% ऑल इंडिया कोटा की सीटों पर MCC के माध्यम से प्रवेश मिलता है.
• 85% राज्य कोटा की सीटों पर JCECEB काउंसलिंग कराता है.
• काउंसलिंग के दौरान रैंक, श्रेणी, सीटों की उपलब्धता और कॉलेज की पसंद के आधार पर सीट आवंटित की जाती है.
• सीट आवंटित होने के बाद दस्तावेज सत्यापन, शुल्क जमा करने और मेडिकल फिटनेस जैसी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं.