IBPS RRB 2026: क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,441 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल

IBPS RRB Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. IBPS ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों यानी Regional Rural Banks में भर्ती के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

IBPS RRB 2026: क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,441 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल

IBPS RRB Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों यानी Regional Rural Banks में भर्ती के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.  कुल 13,441 पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार  21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

किन पदों पर होगी भर्ती?

IBPS RRB भर्ती के तहत ऑफिस असिस्टेंट और विभिन्न ऑफिसर पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

Office Assistant (Multipurpose): 7,993 पद

Officer Scale-I: 4,256 पद

Officer Scale-II (General Banking): 666 पद

Officer Scale-II (IT): 79 पद

Officer Scale-II (CA): 99 पद

Officer Scale-II (Law): 48 पद

Officer Scale-II (Treasury Manager): 18 पद

Officer Scale-II (Marketing Officer): 16 पद

Officer Scale-II (Agriculture Officer): 48 पद

Officer Scale-III: 220 पद

कौन कर सकता है आवेदन?

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है. Office Assistant और Officer Scale-I जैसे पदों के लिए सामान्य तौर पर ग्रेजुएशन योग्यता जरूरी है, जबकि Scale-II और Scale-III के पदों के लिए संबंधित पद के अनुसार विशेष शैक्षणिक योग्यता और अनुभव मांगा जा सकता है. 

आवेदन शुल्क 

जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को फीस के रूप में 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.जबकि एससी, एसटी एवं पीएच वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 175 रुपये निर्धारित है. 

कैसे करें IBPS RRB 2026 के लिए आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा

इसके बाद CRP-RRBs XV से संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करके अपने पद का चयन करना होगा

नए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा

इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी

इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क जमा करना होगा.

फॉर्म सबमिट करने के बाद उम्मीदवार आवेदन प्रिंट आउट लेकर रखें