Govt Job: रेलवे में 3,477 पदों पर भर्ती का बड़ा मौक़ा, इस डेट से शुरू होगा आवेदन

रेलवे ने एक बार फिर बड़े पदों पर भर्ती निकाली है .ये वेकेंसी रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC में 3477 पदों पर निकाली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अक्तूबर से शुरू होगी. वहीं आवेदन की आख़िरी तारीख़ 6 नवंबर तक है.

Govt Job: रेलवे में 3,477 पदों पर भर्ती का बड़ा मौक़ा, इस डेट से शुरू होगा आवेदन

टीएनपी डेस्क: रेलवे ने एक बार फिर बड़े पदों पर भर्ती निकाली है .ये वेकेंसी रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC में 3477 पदों पर निकाली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अक्तूबर से शुरू होगी. वहीं आवेदन की आख़िरी तारीख़ 6 नवंबर तक है. योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

ज़रूरी योग्यता 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए .

आयु सीमा 

रेलवे की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 33 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी

कितनी मिलेगी सैलरी

29,200 - 35,400 रुपए प्रतिमाह

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन सीबीटी - 1, सीबीटी - 2, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा.

आवेदन शुल्क

यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग को 500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा जबकि एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंडर,ईबीसी  वर्ग को मात्र 250 रुपए शुल्क लगेगा.

ऐसे करें आवेदन :

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं.

अब नई रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.

इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें.

मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें.

फिर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.

अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सब्मिट करें.

फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें.