सरकारी नौकरी का मौका! कृषि विभाग में JE के 134 पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर तक करें आवेदन

कृषि विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूनियन इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

सरकारी नौकरी का मौका! कृषि विभाग में JE के 134 पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर तक करें आवेदन

Tnp desk: कृषि विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूनियन इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 134 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

17 सितंबर से शुरू हुए आवेदन

यूनियन इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. 

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है.

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन UPSSSC PET 2025 के स्कोर  के आधार पर किया जाएगा. PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया परीक्षा में शामिल होना होगा. चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं .