सरकारी नौकरी की शानदार वैकेंसी! RCFL में बिना लिखित परीक्षा मिलेगा जॉब, जानें कैसे करें आवेदन

सरकारी नौकरी की शानदार वैकेंसी! RCFL में बिना लिखित परीक्षा मिलेगा जॉब, जानें कैसे करें आवेदन

tnp desk: हमारे देश में सरकारी नौकरी हर युवा का सपना होता है क्योंकि लोगों को लगता है सरकारी नौकरी में फ्यूचर सिक्योरिटी के साथ-साथ एक रुतबा भी होता है. ऐसे में अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. बता दें कि राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने कई पदों पर भर्तियां निकली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वही आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई तक है. ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.  खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में कई पदों के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी. योग्य उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

शैक्षणिक योग्यता 

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार RCFL में आवेदन करने के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है।.इसके लिए आप ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं 

आयु सीमा 

वही आयु सीमा की बात करें तो आयु सीमा भी पदों के हिसाब से रखी गई है.

आवेदन शुल्क 

वही RCFLमें आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी ,और ईडब्ल्यूएस वर्ग को ₹1000 आवेदन शुल्क देना होगा. इसके अलावा उम्मीदवार को जीएसटी शुल्क भी लगेगा. वही एससी, एसटी दिव्यांग, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को पद और ग्रेड के अनुसार अच्छी सैलरी मिलेगी. कंपनी के वेतनमान के अनुसार सैलरी 30,000 रुपये से 2,20,000 रुपये प्रतिमाह तक हो सकती है. शुरुआती मासिक वेतन लगभग 65,000 रुपये से 1.73 लाख रुपये तक रहने की संभावना है. इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी.

ऐसे करें आवेदन

RCFL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

Career/Recruitment सेक्शन में संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन खोलें

नया रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें

आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरें

आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें

निर्धारित शुल्क का भुगतान करें

आवेदन सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें