CUET UG 2026: री-शेड्यूल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड हुआ जारी, 6 और 7 जून को होगी परीक्षा

CUET UG 2026: री-शेड्यूल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड हुआ जारी, 6 और 7 जून को होगी परीक्षा

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने CUET (UG) 2026 की पुनर्निर्धारित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा तकनीकी कारणों से प्रभावित हुई थी, उनकी परीक्षा अब 6 और 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी.

NTA ने बताया कि 30 मई 2026 की पहली शिफ्ट के दौरान कुछ तकनीकी समस्याएं सामने आई थीं, जिसके कारण प्रभावित उम्मीदवारों की परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया गया. इसी क्रम में 1 जून 2026 को संशोधित एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं. उम्मीदवार अपने नए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपने आवेदन संख्या और अन्य लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा. एजेंसी ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड में दर्ज सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें.

NTA ने यह भी कहा है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई सूचना या अपडेट के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से nta.ac.in और cuet.nta.nic.in वेबसाइट देखते रहें. इससे उन्हें परीक्षा कार्यक्रम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां समय पर मिल सकेंगी. यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है या उसमें कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो वे NTA हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और ईमेल [email protected] उपलब्ध कराया गया है. NTA ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें और परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए नियमित रूप से वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.