Central Bank of India Recruitment: सरकारी बैंक में करियर बनाने का मौका, 4500 पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 4500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 22 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का बेहतरीन अवसर है

Central Bank of India Recruitment: सरकारी बैंक में करियर बनाने का मौका, 4500 पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

TNP DESK- बैंकिंग में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. दरअसल सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली गई है.इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जून से शुरू हो चुकी है वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 22 जून 2026 तक है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.आपको बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर की विभिन्न शाखाओं में अप्रेंटिस की नियुक्ति की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है. 

आयु सीमा (Age Limit)

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को  आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया(Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षण (Local Language Test) के आधार पर किया जाएगा. 

आवेदन शुल्क (Application Fee)

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (पुरुष) उम्मीदवारों  को 944 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 708 रुपये मांगा गया है. वहीं  एससी, एसटी, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को 236 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.