CBSE KVS NVS Result 2026: टियर-II रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, अगस्त में जारी होगा परिणाम

CBSE ने KVS, NVS और EMRS भर्ती परीक्षा 2026 के टियर-II रिजल्ट को लेकर जरूरी अपडेट दिया है. मार्च में हुई परीक्षा का परिणाम अगस्त 2026 के मध्य से चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा.

CBSE KVS NVS Result 2026: टियर-II रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, अगस्त में जारी होगा परिणाम

टिएनपी डेस्क(TNP DESK): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने KVS, NVS और EMRS भर्ती परीक्षा के टियर-II परिणाम को लेकर जरूरी जानकारी साझा की है. बोर्ड ने बताया है कि मार्च 2026 में हुई टियर-II परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे रिजल्ट से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें.

अगस्त में जारी होगा रिजल्ट

CBSE के मुताबिक, टियर-II परीक्षा का रिजल्ट अगस्त 2026 के मध्य से जारी होना शुरू होगा. रिजल्ट एक साथ जारी करने के बजाय अलग-अलग चरणों में जारी किया जाएगा. ऐसे में उम्मीदवारों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

बोर्ड ने यह भी बताया है कि परीक्षा से जुड़ी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है. इसलिए उम्मीदवारों को रिजल्ट के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

2 लाख से ज्यादा कॉपियों की हो रही जांच

टियर-II परीक्षा में ऑब्जेक्टिव के साथ लिखित यानी डिस्क्रिप्टिव सवाल भी पूछे गए थे. करीब 2.1 लाख डिस्क्रिप्टिव उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा रही है. ये कॉपियां 68 अलग-अलग विषयों से जुड़ी हैं.

CBSE ने बताया कि OMR शीट की जांच का काम पूरा हो चुका है. आंसर की जारी करने और उम्मीदवारों की OMR शीट की इमेज पोर्टल पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है. अब मुख्य रूप से लिखित उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम अंतिम दौर में है.

अफवाहों पर ध्यान न दें उम्मीदवार

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और दूसरी जगहों पर रिजल्ट को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. इसी को देखते हुए CBSE ने उम्मीदवारों को सावधान किया है.

बोर्ड ने कहा है कि रिजल्ट की तारीख या भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें. सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों या अफवाहों के आधार पर कोई फैसला न लें.

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे रिजल्ट और भर्ती परीक्षा से जुड़ा हर नया अपडेट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें.