10वीं छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, CBSE दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द, ऐसे करें चेक

10वीं छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, CBSE दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द, ऐसे करें चेक

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा (Second Board Exam) का परिणाम जारी कर सकता है. परीक्षा में शामिल लाखों छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी देख सकेंगे.

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य जरूरी लॉगिन विवरण तैयार रखना होगा. परिणाम घोषित होते ही अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. सीबीएसई की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट सेक्शन में जाकर CBSE Class 10 Second Board Exam Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा. फिर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. छात्र भविष्य की जरूरतों के लिए उसका प्रिंटआउट या पीडीएफ भी सुरक्षित रख सकते हैं.

छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर देख सकेंगे. इसके अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकेगी. बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की तारीख को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा. ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.