BSF SI GD Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! सब-इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती, इस डेट तक करें आवेदन

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सब-इंस्पेक्टर (GD) के कुल 1,167 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है.

BSF SI GD Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! सब-इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती, इस डेट तक करें आवेदन

Tnp desk: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सब-इंस्पेक्टर (GD) के कुल 1,167 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत BSF, CRPF, ITBP और SSB में सब-इंस्पेक्टर के पदों को भरा जाएगा.

कुल पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,167 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

ITBP: 430 पद

CRPF: 377 पद (पुरुषों के लिए 347 और महिलाओं के लिए 30 पद)

BSF: 235 पद (पुरुषों के लिए 227 और महिलाओं के लिए 12 पद)

SSB: 125 पद

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है. इसके अलावा उम्मीदवार ने संबंधित फोर्स में बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के साथ कम से कम 4 साल की नियमित सेवा पूरी की होनी चाहिए.

भर्ती से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए.

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं, ST और संबंधित आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट देते हुए अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गई है.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मेडिकल टेस्ट

सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के लिए योग्य माना जाएगा.

BSF SI GD Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

सबसे पहले संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

होम पेज पर दिए गए Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें

इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें

आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें

जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

 आवेदन शुल्क का भुगतान करें

अंत में फॉर्म सबमिट कर दें

भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें