रेलवे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! RRB JE परीक्षा की डेट जारी, 27 और 28 अक्टूबर को होगा एग्जाम

RRB JE Exam Date 2026: रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 27 और 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी.

रेलवे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! RRB JE परीक्षा की डेट जारी, 27 और 28 अक्टूबर को होगा एग्जाम

tnp desk : रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 27 और 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से जुड़ा शेड्यूल चेक कर सकते हैं.

परीक्षा से 10 दिन पहले जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप

आरआरबी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों को परीक्षा से करीब 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप उपलब्ध कराई जाएगी. इस स्लिप के जरिए अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. इससे उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में मदद मिलेगी.

वहीं परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जाएगा. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

Image

 

कितने पदों पर होगी भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 4,029 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. इसमें जूनियर इंजीनियर समेत विभिन्न पद शामिल हैं. इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. ऐसे में परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी करने में आसानी होगी.

इन चरणों में होगा उम्मीदवारों का चयन

आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) आयोजित होगी. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) में शामिल होने का मौका मिलेगा. इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दल;आइये बुलाया जाएगा. अंतिम चरण में उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा. सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए चयनित किया जाएगा.