School Admission: रांची के इन स्कूलों में जल्द शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया, जानिए दाखिले के लिए क्यों आधी रात से ही लग जाती हैं लंबी लाइनें
झारखंड के कई ऐसे स्कूल है जहां दाखिले के लिए होड मची रहती है. ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चे के दाखिले की टेंशन में हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की है. दरअसल झारखंड के कई स्कूलों में दाखिले के लिए जल्द ही एडमिशन फॉर्म मिलना शुरू हो जाएगा.
टीएनपी डेस्क (TNP DESK): रांची में कई ऐसे स्कूल है जहां दाखिले के लिए होड मची रहती है. ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चे के दाखिले की टेंशन में हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की है. दरअसल झारखंड के कई स्कूलों में दाखिले के लिए जल्द ही एडमिशन फॉर्म मिलना शुरू हो जाएगा. इनमें कई ऐसे स्कूल भी शामिल हैं जहां एडमिशन फॉर्म तक लेने के लिए रात-रात भर लाइनें लगतीं हैं. ऐसे में आईए जानते हैं इन स्कूलों के बारे में जहां एडमिशन लेना काफी मुश्किल माना जाता है.

St Anthony School: रांची के प्रमुख टॉडलर्स और मॉन्टेसरी स्कूलों में शुमार यह स्कूल बच्चों की शुरुआती शिक्षा, फाउंडेशन बिल्डिंग और उनके ओवरऑल ग्रोथ पर विशेष ध्यान देने के लिए जाना जाता है. यहां बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के साथ उनकी बुनियादी क्षमताओं को मजबूत करने पर जोर दिया जाता है. स्कूल में दाखिले को लेकर एडमिशन फॉर्म हासिल करने के लिए कई बार लंबी कतारें देखने को मिलती हैं. यही वजह है कि एडमिशन सीजन शुरू होते ही अभिभावक पहले से तैयारी में जुट जाते हैं. St. Anthony School में छोटे बच्चों के लिए शुरुआती स्तर की शिक्षा और मजबूत बेस तैयार करने पर फोकस किया जाता है. आने वाले एक-दो महीनों में एडमिशन प्रक्रिया और फॉर्म से जुड़ी जानकारी सामने आने की उम्मीद है, ऐसे में अभिभावकों को स्कूल की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक सूचना पर नजर रखनी चाहिए.

St. Mary's School : रांची के बेहतरीन टोडलर्स स्कूलों में शुमार यह स्कूल आपके बच्चों की केयर, उनके फाउंडेशन बिल्डिंग, उनके ग्रोथ आऊर उनके स्ट्रॉंग बेस के लिए जाना जाता है. यहाँ दाखिले के लिए अभिभावकों रात से ही लाइनों में लग जाते हैं और सिर्फ एकडमिशन फॉर्म पाने के लिए काफी मशक्कत करते हैं. स्कूल में बच्चों को प्री-नर्सरी, नर्सरी और फाउंडेशन की बेहतरीन शिक्षा दी जाती है. यह भी माना जाता है कि इस स्कूल से पढे बच्चे आगे चलकर डॉक्टर इंजीनियर जैसे पदों पर भी जाते हैं. ऐसे में St. Mary's स्कूल के लिए आने वाले एक दो महीने के भीतर ही एडमिशन फॉर्म्स आने शुरू हो जाएंगे.

Oxford N School : रांची में बच्चों के लिए टॉप स्कूल में गिना जाने वाला यह स्कूल बच्चों के लिए काफी बेहतरीन माना जाता है. यहां बच्चों को बेहतरीन शिक्षा के साथ-साथ प्रापर सकुलिंग के लिए भी जाना जाता है. यहां बच्चों पर खासा ध्यान दिया जाता है और यहां के शिक्षक भी बच्चों की फाउंडेशन बिल्डिंग को काफी महत्व देते हैं.

St. Francis School: राजधानी के बेस्ट कॉनवेंट स्कूलों में St. Francis का नाम सबसे पहले आता है. ICSE के तहत यहाँ पढ़ाई होती है और यहाँ के बच्चे बड़े-बड़े अफसरों की श्रेणी में शामिल हैं. रेकॉर्ड्स बताते हैं कि इस स्कूल के बच्चे आगे चलकर विदेशों तक में नौकरियां कर रहे हैं स्कूल के साथ अपने राज्य का भी नाम रौशन कर रहे हैं. St. Francis School में एडमिशन की बात करें तो इस स्कूल में भी अक्टूबर-नवंबर के महीने से एडमिशन फॉर्म्स मिलना शुरू हो जाएगा. यहाँ भी बच्चों के दाखिले के लिए होड लगी रहती हैं और बेहतरीन शिक्षा प्रणाली की वजह से लोग यहां अपने बच्चों का दाखिला कराना चाहते हैं.