रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का सुनहरा मौका! 1,250 पदों के लिए इस डेट से आवेदन शुरू
रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका है. दरअसल रेलवे में स्टेशन मास्टर के पदों पर बंपर भर्ती निकली है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत रेलवे में स्टेशन मास्टर के करीब 1,250 पदों को भरा जाएगा.
tnp desk : रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका है. दरअसल रेलवे में स्टेशन मास्टर के पदों पर बंपर भर्ती निकली है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत रेलवे में स्टेशन मास्टर के करीब 1,250 पदों को भरा जाएगा. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2026 से शुरू होने की संभावना है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.
आयु सीमा
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
शैक्षणिक योग्यता
स्टेशन मास्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है.
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये माँगा गया है. सीबीटी-1 परीक्षा में शामिल होने के बाद जनरल,ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग को 400 और एससी, एसटी, महिला उम्मीदवारों को पूरा शुल्क रिफंड कर दिया जाएगा
सैलरी कितनी मिलेगी?
स्टेशन मास्टर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के लेवल-6 के अनुसार 35,400 रुपये बेसिक सैलरी मिलेगी. इसके अतिरिक्त नियमानुसार अन्य भत्ते भी दिए जा सकते हैं.
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक आवेदन वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
-
स्टेशन मास्टर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
-
आवश्यक विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें.
-
आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें.
-
आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
-
निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
-
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें.