Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर स्थिर, जानिए आज आपके शहर में क्या है रेट
मंगलवार को भी देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. 26 मई से ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों और आम लोगों को राहत मिल रही है.
TNP DESK: देशभर में मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया. सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 26 मई से ईंधन के दाम स्थिर रखे हैं. ऐसे में वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं को महंगे ईंधन से राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है.
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई है. वैश्विक स्तर पर मांग, आपूर्ति और भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहता है. इसके बावजूद भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की खुदरा दरों पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है.
ईंधन की कीमतें स्थिर रहने से निजी वाहन चलाने वालों के साथ-साथ माल ढुलाई, सार्वजनिक परिवहन और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को भी राहत मिल रही है. अब बाजार की नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों के रुख को देखते हुए घरेलू ईंधन दरों में कोई बदलाव किया जाएगा या मौजूदा स्थिति बरकरार रहेगी.
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):
रांची (प्रति लीटर):
पेट्रोल: 105.93 रुपये
डीजल: 103.01 रुपये
पटना (प्रति लीटर):
पेट्रोल: 113.35 रुपये
डीजल: 110.47 रुपये
जमशेदपुर (प्रति लीटर):
पेट्रोल: 106.07 रुपये
डीजल: 103.13 रुपये
धनबाद (प्रति लीटर):
पेट्रोल: 105.72 रुपये
डीजल: 102.82 रुपये