Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लगातार मिल रही राहत

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लगातार मिल रही राहत

TNP DESK: देशभर में गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज के नए रेट जारी कर दिए हैं. सभी शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम पहले की तरह ही बने हुए हैं. 26 मई से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को राहत मिल रही है.

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव जारी है. दुनिया भर में मांग, सप्लाई और अन्य वैश्विक घटनाओं का असर कच्चे तेल के दामों पर पड़ रहा है. हालांकि, इसका असर अभी भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं दिख रहा है.

लगातार स्थिर ईंधन कीमतों का फायदा आम लोगों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई के कारोबार से जुड़े लोगों को भी मिल रहा है. अब लोगों की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव का असर देश में पेट्रोल और डीजल के दामों पर पड़ता है या नहीं.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):

रांची (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.93 रुपये

डीजल: 103.01 रुपये

 

पटना (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 113.35 रुपये

डीजल: 110.47 रुपये

 

जमशेदपुर (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 106.07 रुपये

डीजल: 103.13 रुपये

 

धनबाद (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.72 रुपये

डीजल: 102.82 रुपये