TNP DESK: सोमवार को भी देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया. सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी ईंधन के दाम पहले जैसे ही बनाए रखे हैं. 26 मई से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं, जिससे वाहन मालिकों और आम लोगों को लगातार राहत मिल रही है.
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है. वैश्विक बाजार में मांग और आपूर्ति के आधार पर क्रूड ऑयल के दाम बदलते रहते हैं. हालांकि, इस बार भी इसका असर भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर नहीं पड़ा है.
लगातार स्थिर ईंधन कीमतों से रोजाना सफर करने वाले लोगों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट और कारोबार से जुड़े लोगों को भी राहत मिल रही है. अब सभी की नजर तेल कंपनियों के अगले फैसले पर है कि आने वाले दिनों में कीमतों में कोई बदलाव होगा या मौजूदा दरें ही जारी रहेंगी.
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):
रांची (प्रति लीटर):
पेट्रोल: 105.93 रुपये
डीजल: 103.01 रुपये
पटना (प्रति लीटर):
पेट्रोल: 113.35 रुपये
डीजल: 110.47 रुपये
जमशेदपुर (प्रति लीटर):
पेट्रोल: 106.07 रुपये
डीजल: 103.13 रुपये
धनबाद (प्रति लीटर):
पेट्रोल: 105.72 रुपये
डीजल: 102.82 रुपये

