Petrol-Diesel :लगातार स्थिर हैं ईंधन के दाम, लोगों को मिली राहत! जाने अपने शहर का रेट

Petrol-Diesel :लगातार स्थिर हैं ईंधन के दाम, लोगों को मिली राहत! जाने अपने शहर का रेट

TNP DESK:देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को भी कोई बदलाव नहीं किया गया. तेल कंपनियों ने कई दिनों से ईंधन के दाम स्थिर रखे हैं, जिससे वाहन चालकों और आम लोगों को राहत मिल रही है. 26 मई के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई संशोधन नहीं हुआ है.

इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिली है. वैश्विक घटनाओं और सप्लाई से जुड़ी चिंताओं के कारण भविष्य में कीमतों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि फिलहाल घरेलू बाजार में इसका कोई प्रभाव नहीं दिखा है और तेल कंपनियों ने दामों में कोई बदलाव नहीं किया है.

देश के बड़े शहरों और विभिन्न राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें पहले जैसी ही बनी हुई हैं. कीमतों में स्थिरता से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ परिवहन और व्यापार से जुड़े लोगों को भी राहत मिली है. अब लोगों की नजर आने वाले दिनों में तेल कंपनियों के अगले फैसले पर बनी हुई है.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):

रांची (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.93 रुपये

डीजल: 103.01 रुपये

 

पटना (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 113.35 रुपये

डीजल: 110.47 रुपये

 

जमशेदपुर (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 106.07 रुपये

डीजल: 103.13 रुपये

 

धनबाद (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.72 रुपये

डीजल: 102.82 रुपये