Petrol Diesel Rate:आम आदमी की जेब पर राहत बरकरार, नहीं बढ़े पेट्रोल और डिज़ल के दाम!

देशभर में शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. 26 मई से ईंधन के दाम स्थिर हैं, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को राहत मिल रही है.

Petrol Diesel Rate:आम आदमी की जेब पर राहत बरकरार, नहीं बढ़े पेट्रोल और डिज़ल के दाम!

TNP DESK:देशभर में शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ. सरकारी तेल कंपनियों ने 26 मई से ईंधन की कीमतें स्थिर रखी हैं. इससे वाहन चलाने वाले लोगों और आम जनता को राहत मिल रही है.

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है. दुनियाभर में मांग, आपूर्ति और दूसरे कारणों से कच्चे तेल के दाम बदलते रहते हैं. हालांकि, अभी इसका असर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ा है.

ईंधन के दाम नहीं बढ़ने से निजी वाहन चालकों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई से जुड़े लोगों को भी राहत मिली है. अब लोगों की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों के हिसाब से पेट्रोल और डीजल के दाम बदलेंगे या फिर ऐसे ही स्थिर रहेंगे.

 

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):

रांची (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.93 रुपये

डीजल: 103.01 रुपये

 

पटना (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 113.35 रुपये

डीजल: 110.47 रुपये

 

जमशेदपुर (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 106.07 रुपये

डीजल: 103.13 रुपये

 

धनबाद (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.72 रुपये

डीजल: 102.82 रुपये