Petrol Diesel Price Today: ईंधन कीमतों पर ब्रेक, आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट रहे स्थिर
देशभर में मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहीं. 26 मई से ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
देशभर में मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहीं. 26 मई से ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
TNP DESK: देशभर में मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज के लिए नए रेट जारी किए हैं, लेकिन सभी शहरों में ईंधन के दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं. 26 मई से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है.
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव जारी है. वैश्विक मांग, सप्लाई और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण क्रूड ऑयल के दाम बदलते रहते हैं. हालांकि, अभी तक इसका असर भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर देखने को नहीं मिला है.
ईंधन की कीमतें लंबे समय से स्थिर रहने से आम लोगों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई के कारोबार को भी फायदा हो रहा है. अब लोगों की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव होने पर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ेंगे या फिर फिलहाल इसी तरह स्थिर रहेंगे.
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):
रांची (प्रति लीटर):
पेट्रोल: 105.93 रुपये
डीजल: 103.01 रुपये
पटना (प्रति लीटर):
पेट्रोल: 113.35 रुपये
डीजल: 110.47 रुपये
जमशेदपुर (प्रति लीटर):
पेट्रोल: 106.07 रुपये
डीजल: 103.13 रुपये
धनबाद (प्रति लीटर):
पेट्रोल: 105.72 रुपये
डीजल: 102.82 रुपये