अगले महीने लॉन्च होने वाली ये गाड़ियां ग्राहकों की हो सकती है पहली पसंद, जानें कैसे

अक्टूबर 2026 में होंडा, स्कोडा, ऑडी और वोल्वो की कई नई और अपडेटेड कारें भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली हैं.जानिए नई गाड़ियों की संभावित कीमत, लॉन्च डेट और खास फीचर्स की पूरी जानकारी.

अगले महीने लॉन्च होने वाली ये गाड़ियां ग्राहकों की हो सकती है पहली पसंद, जानें कैसे

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): ऑटोमोबाइल कंपनियों से जुड़ी एक बेहद अच्छी खबर सामने आई है. अगले महीने यानी अक्टूबर 2026 में होंडा, स्कोडा, ऑडी, वोल्वो जैसी कंपनियों की नई और अपडेटेड गाड़ियां भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली हैं. इस साल ये गाड़ियां अपने यूजर्स के सामने कुछ अलग और नए अंदाज में नजर आने वाली हैं. इनमें से कुछ गाड़ियों की लॉन्च तारीख भी तय हो चुकी है. 

ये है कुछ खास नई गाड़ियां जो अगले साल उतरेंगी मैदान में–

  • होंडा एलीवैट फेसलिफ्ट -होंडा एलीवैट फेसलिफ्ट यह गाड़ी अगले महीने मार्केट में उतरने वाली है . इस गाड़ी की अनुमानित कीमत की अगर बात करे तो ये करीब ₹12–5 लाख की मिलेगी और ये गाड़ी आपको 6 अक्टूबर तक मार्केट में उपलब्ध होगी.  नई ग्रिल, नए बंपर, अपडेटेड लाइट्स और नए अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं.  इसके अलावा इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा और बेहतर ADAS जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है. 
  • वॉल्वो ई एक्स 90 - वॉल्वो ई एक्स 90 मार्केट में 12 अक्टूबर तक लॉन्च होगी. आपको बात दें इस गाड़ी की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.0–1.3 करोड़ तक है और अपने ग्राहकों को जल्द उपलब्ध भी हो जाएगी. वॉल्वो ई एक्स 90 एक बड़ी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV होगी.  इसमें Thor’s Hammer डिजाइन वाले DRLs, ग्लास रूफ, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, 25-स्पीकर Bowers & Wilkins ऑडियो सिस्टम और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलने की जानकारी सामने आई है. 
  • वॉल्वो ई एस 90 - वॉल्वो ई एस 90 अगले साल अपने ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो जाएगी.आपको बाता दें कि इस गाड़ी की अनुमानित कीमत करीब ₹70–75 लाख तक होगी और 12 अक्टूबर तक मार्केट में लौंचहो जाएगी. वॉल्वो ई एस 90 एक लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान होगी.  इसमें डुअल-मोटर सेटअप मिलने की जानकारी है इसकी पावर करीब 456 हॉर्सपावर और टॉर्क लगभग 670एन एम  होने की बात सामने आई है.
  • ऑडी क्यू3 (नई जेनरेशन) - ऑडी क्यू3 नई जनरेशन मार्केट में अगले महीने लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार है. यह गाड़ी बाकी गाड़ियों से थोड़ी खास तरह से न्यू जनरेशन को ध्यान में रख कर डिजाइन किया गया है. इस गाड़ी की अनुमानित कीमत लगभग ₹46–52 लाख है और ये 16 अक्टूबर तक मार्केट में लॉन्च होने के लिए बिल्कुल रेडी है. नई जेनरेशन Audi Q3 में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो करीब 200 हॉर्सपावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. इसके साथ 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है.
  • स्कोडा सलवीया फैसलिफ्ट - स्कोडा सलवीया फैसलिफ्ट मार्केट में उतरी एक बेहद ही नई गाड़ी है जो कि अपने अलग मोडेल और डिजाइन के लिए जानी जाती है, शार्प लॉंग लेंथ के साथ ये गाड़ी ग्राहकों को खास लुभा रही है. आपको बात दें इस गाड़ी की अनुमानित कीमत करीब ₹10.25–18.75 लाख तक बताई जा रही है और इसकी मार्केट में उतारने की अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है. हालांकि, ये खबर पक्की है कि अगले महीने तक इस गाड़ी की लॉन्चिंग कर दी जाएगी. स्कोडा सलवीया फैसलिफ्ट के एक्सटीरियर डिजाइन में हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं.  इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा और 1.0-लीटर इंजन वाले वेरिएंट में नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है. 

ये थी कुछ गाड़ियां जो अगले महीने लॉन्च होने के लिए तैयार है,अब ये देखना बेहद मज़ेदार रहेगा कि आने वाले वक्त में ये गाड़ियां ग्राहकों को कितनी पसंद आ पाती है .