Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों ने फिर बढ़ाई टेंशन, डायमंड का क्या है हाल?

Gold Silver Price Today: कई दिनों की गिरावट के बाद आज सोने और चांदी के भाव में फिर तेजी आई है. 22 कैरेट सोना ₹1,400 और 24 कैरेट गोल्ड ₹1,470 महंगा हुआ है. वहीं, चांदी ₹5,000 प्रति किलोग्राम चढ़ी है.

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों ने फिर बढ़ाई टेंशन, डायमंड का क्या है हाल?

TNP DESK: कई दिनों की गिरावट के बाद आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में फिर तेजी देखने को मिली है. 22 कैरेट सोना ₹1,400 महंगा हुआ है, जबकि 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में ₹1,470 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं, चांदी के रेट में भी ₹5,000 प्रति किलोग्राम का उछाल आया है. यानी आज सोना और चांदी दोनों खरीदने वाले ग्राहकों की जेब पर कल के मुकाबले ज्यादा बोझ पड़ेगा. ज्वेलरी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज बाजार का रुख एक बार फिर महंगाई की ओर जाता नजर आ रहा है.

डायमंड की कीमत की बात करें तो यह मुख्य रूप से कैरेट, कट, रंग और क्लैरिटी जैसी खूबियों पर निर्भर करती है. भारतीय बाजार में 1 कैरेट प्राकृतिक हीरे की कीमत करीब ₹3 लाख से शुरू हो सकती है. वहीं, उच्च गुणवत्ता और बेहतर ग्रेड वाले हीरों की कीमत इससे कई गुना तक पहुंच सकती है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां, डॉलर की कीमत में बदलाव और लग्जरी ज्वेलरी की मांग भविष्य में डायमंड की कीमतों को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक हो सकते हैं.

आपके शहर के रेट इस प्रकार हैं:

पटना:

चांदी – ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम

24 कैरेट सोना – ₹1,50,200 ₹ प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना – ₹1,43,050 प्रति 10 ग्राम

धनबाद:

चांदी – ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम

24 कैरेट सोना – ₹1,50,200 ₹ प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना – ₹1,43,050 प्रति 10 ग्राम

रांची:

चांदी – ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम

24 कैरेट सोना – ₹1,50,200 ₹ प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना – ₹1,43,050 प्रति 10 ग्राम

जमशेदपुर:

चांदी – ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम

24 कैरेट सोना – ₹1,50,200 ₹ प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना – ₹1,43,050 प्रति 10 ग्राम

मुजफ्फरपुर:

चांदी – ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम

24 कैरेट सोना – ₹1,50,200 ₹ प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना – ₹1,43,050 प्रति 10 ग्राम