KVS-NVS Tier-2 Result जारी: लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तरीका

KVS NVS Tier 2 Result 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है.Tier 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

KVS-NVS Tier-2 Result जारी: लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तरीका

KVS NVS Tier 2 Result 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है.Tier 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी वे अब अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि स्कोरकार्ड कहां मिलेगा और रिजल्ट चेक करने का सही तरीका क्या है. इसके लिए अभ्यर्थियों को CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.

Important Update

Commencement of Phase-wise Declaration of Results of Tier-II Recruitment Examination for KVS and NVS

Candidates are advised to refer only to official sources for verified information.

Access the result through the Link : https://t.co/Z2S0VHbTZd@EduMinOfIndia… pic.twitter.com/f1IuUX1wzz

— CBSE HQ (@cbseindia29) August 17, 2026

इन पदों के लिए रिजल्ट जारी 

PGT (कंप्यूटर साइंस)

TGT (कंप्यूटर साइंस)

फाइनेंस ऑफिसर 

स्टेनोग्राफर ग्रेड 

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले CBSE की वेबसाइट खोलें.

इसके बाद KVS-NVS Recruitment से संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

अब अपनी जरूरी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें.

स्क्रीन पर Tier 2 का रिजल्ट दिखाई देगा.

अब उम्मीदवार अपने परिणाम को डाउनलोड कर लें और भविष्य की भर्ती प्रक्रिया के लिए उसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख लें.

आगे क्या होगा?

Tier 2 में सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए आगे बढ़ाया जाएगा. ऐसे में रिजल्ट के साथ-साथ उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य जरूरी निर्देशों पर भी नजर रखनी होगी