पति बना हैवान, कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान
जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह जिन्तुगाड़ा गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई. आरोप है कि महिला के पति ने ही कुल्हाड़ी से उसके सिर पर हमला कर उसकी जान ले ली. मृतका की पहचान 35 वर्षीय सलमी सिंकू के रूप में हुई है, जबकि इस मामले में आरोपी पति का नाम मंगिल सिंकू बताया जा रहा है.
पश्चिमी सिंहभूम (WEST SINGHBHUM): जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह जिन्तुगाड़ा गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई. आरोप है कि महिला के पति ने ही कुल्हाड़ी से उसके सिर पर हमला कर उसकी जान ले ली. मृतका की पहचान 35 वर्षीय सलमी सिंकू के रूप में हुई है, जबकि इस मामले में आरोपी पति का नाम मंगिल सिंकू बताया जा रहा है. घटना के बाद गांव में चर्चाओं का माहौल है. फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना जगन्नाथपुर थाना से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित जिन्तुगाड़ा गांव में हुई. बुधवार अहले सुबह हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मौके का जायजा लेने के बाद महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. गांव में हुई इस हत्या से आसपास के लोगों के बीच भी चिंता का माहौल है. हालांकि, घटना के समय क्या हुआ और हत्या किन परिस्थितियों में की गई, इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
आरोपी पति हिरासत में, हत्या की वजह तलाश रही पुलिस
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति मंगिल सिंकू को पकड़ लिया है. अब जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में महिला की हत्या की गई. क्या पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था या घटना के पीछे कोई अन्य कारण था, यह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना की परिस्थितियों और हत्या के पीछे की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.