टीएनपी डेस्क (TNP DESK):कलयुग के इस दौर में शादी के बाद भी लोग पति और पत्नी को धोखा देने से पीछे नहीं हट रहे है और रिश्ते की मर्यादा को तार-तार कर रहे है.एक ऐसा ही इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सामने आया है, जहां शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका का मिलना महंगा पड़ गया. जहां रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ लिया, उसके बाद जो कुछ हुआ उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.बताया जा रहा है कि शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका एक साथ आपत्तिजनक हालात में पकड़े गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने पकड़कर उन्हें जमकर धो डाला.
पढ़ें कहां का है ये पूरा मामला
बताया जा रहा है कि पूरा मामला पूर्वी चंपारण के बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा पूर्वी गांव का है, जहां एक साथ प्रेमी-प्रेमिका को रंगे हाथ जब लोगों ने पकड़ा तो आपा खो बैठे और बेरहमी से पिटाई कर दी वहीं, इससे भी जब लोगों का मन नहीं भरा तो सिर मुंडवाकर जूते-चप्पलों की माला पहना दी और पूरे गांव में बेइज्जत करके घुमाया गया. क्षेत्र में अब इस मामले की चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है.
काफी दिनों से चल रहा था दोनों का प्रेम प्रसंग
अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक महिला, जो शादीशुदा थी, वह अपने घर पर थी.वहीं, उससे मिलने उसका प्रेमी पहुंचा, जहां महिला के घर में घुसते हुए उसे लोगों ने देख लिया और पकड़ लिया. इसके बाद हल्ला-गुल्ला होने पर भारी भीड़ जुट गई और दोनों के साथ खूब मारपीट की गई. उसके दूसरे दिन दोनों का सिर मुंडवाया गया और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया.इस दौरान लोग तमाशबीन बने हुए थे और वीडियो बना रहे थे.
दोनों को पकड़ कर ले गई पुलिस
वहीं, जानकारी के मुताबिक दोनों को गांव के सरपंच पति महेंद्र यादव के पास ले जाया गया, जहां माहौल बिगड़ता देख उन्होंने 112 पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और दोनों को अपने साथ ले गई.गांव के लोगों ने दावा किया कि महिला और उसका प्रेमी पहले से एक-दूसरे को जानते थे. दोनों परिवारों के पुरुष राजमिस्त्री का काम करते है. इसी वजह से एक-दूसरे के घर आना-जाना लगा रहता है.इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया.परिवार वालों को इसका शक पहले से था, लेकिन वे दोनों को रंगे हाथ पकड़ने की कोशिश कर रहे थे.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.भले ही महिला और उसके प्रेमी ने शादीशुदा होते हुए अवैध संबंध रखा, यह गलत है, लेकिन जिन लोगों ने दोनों को पकड़कर बेइज्जत किया और मारपीट की, वह भी सही नहीं है.यह मारपीट, सार्वजनिक अपमान और मानवाधिकारों के उल्लंघन का मामला बनता है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई करेगी.

