हाजीपुर(HAJIPUR):कलयुग के इस दौर में पति-पत्नी का रिश्ता इतना ज्यादा कलंकित हो चुका है कि अब लोग एक दूसरे पर विश्वास भी करने से डर रहे है. आए दिन समाचार के माध्यम से कुछ ऐसी खबरें सुनने और देखने को मिलते है जहां पति पत्नी एक दूसरे को धोखे में रखते है और कहीं तीसरे से चक्कर चला रहे होते है. एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला बिहार के वैशाली जिले से सामने आया है जिसने एक बार फिर पति-पत्नी के रिश्ते को दागदार कर दिया है.जहां एक शिक्षिका पत्नी को पति ने उसके कॉलेज बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया उसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ.जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा रहा है.
पढ़िए कहां का है मामला
पूरा मामला हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक पति ने अपनी शिक्षिका पत्नी को उसके कॉलेज बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने की बात कही है. पीड़ित पति अमन कुमार ने आरोप लगाया कि पत्नी गुंजन कुमारी को पढ़ाने और शिक्षिका बनाने के लिए उन्होंने मेहनत मजदूरी की और साल 2022 में पैतृक जमीन तक बेच दी.दोनों की शादी 2013 में हुई थी और दोनों का एक 10 साल का बेटा है. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उन्होंने पत्नी की पढ़ाई जारी रखवाई, ग्रेजुएशन और बीएड करवाया ताकि नौकरी लगने के बाद परिवार को सहारा मिल सके. अमन का आरोप है कि BPSC शिक्षिका की नौकरी मिलने के बाद पत्नी ने उन्हें और बेटे को छोड़ दिया.
पढ़िये पीड़ित पति ने क्या बताया
अमन कुमार ने बताया कि B.Ed पूरा करने के बाद उनकी पत्नी गुंजन कुमारी ने BPSC TRE-02 परीक्षा पास कर जनवरी 2024 में 6 से 8वीं कक्षा की शिक्षिका की नौकरी हासिल की.ट्रेनिंग सुपौल के त्रिवेणीगंज में हुई, जहां उनकी मुलाकात कॉलेज मित्र प्रेम प्रकाश जयवाल से फिर से हुई, जिसे भी शिक्षक की नौकरी मिली थी.अमन का आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और वे चोरी-छिपे मिलते थे. उन्हें इस संबंध की जानकारी तब हुई, जब उनके बेटे ने बताया कि उनके जाने के बाद प्रेम प्रकाश घर आता था और कई दिनों तक रुकता था.
पति ने कॉलेज फ्रेंड के साथ अफेयर का लगाया आरोप
अमन कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी गुंजन का अपने कॉलेज मित्र प्रेम प्रकाश के साथ अफेयर था जनवरी 2025 में गुंजन ने दार्जिलिंग टूर जाने के दौरान अमन को बच्चे के साथ घर भेज दिया. बाद में पता चला कि वह अन्य शिक्षिकाओं के साथ नहीं, बल्कि अकेले गई थी.अमन को शक हुआ कि वह प्रेम प्रकाश के साथ गई थी.लौटने के बाद गुंजन ने अमन के साथ रहने से इंकार कर दिया और उन पर झूठे आरोप लगाकर पिछले एक साल से अलग रह रही है.
10 साल के बेटे के साथ अकेला रह रहा है पति
अमन ने बताया कि वह अपने 10 साल के बेटे के साथ अकेले रह रहे हैं और बेटे की पढ़ाई के लिए उसे हॉस्टल में रखा है. 23 मई को अमन ने हाजीपुर स्थित किराए के मकान में पत्नी को प्रेम प्रकाश के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने का दावा किया उन्होंने डायल 112 को सूचना दी, लेकिन पुलिस देर से पहुंची.वहीं बेटे आयुष ने भी मां पर मारपीट और गलत व्यवहार का आरोप लगाया. उसने कहा कि वह अब अपनी मां के साथ नहीं रहना चाहता.
30 मई 2026 को अधिकमास पूर्णिमा व्रत और रवि योग का विशेष संयोग बन रहा है.धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य और शुभ कार्यों का विशेष महत्व रहेगा.जानें ...
देश में इस समय कई बड़ी राजनीतिक और प्राकृतिक घटनाएं सुर्खियां बटोर रही हैं. प्राकृतिक मोर्चे पर, उत्तराखंड और हिमाचल के जंगलों में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए वायुसेना क...
झारखंड में मौसम का मिजाज आज भी बदला रहेग.मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने...
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ने लगा है. रांची, पटना समेत कई शहरों में ईंधन महंगा हुआ है, जिससे आम लोगों और मध्यम वर्ग की चिंता ब...
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली है. सोना 1450 रुपये और चांदी 5000 रुपये महंगी हो गई है. पटना, रांची, धनबाद, जमशेदपुर और...
चितरंजन रेलवे स्टेशन पर बाघ एक्सप्रेस से 39.99 लाख रुपये का लावारिस कैश बरामद हुआ है. ट्रेन के कोच में काले प्लास्टिक पैकेट में मिले नोटों के बाद रेलवे पुलिस और इनकम टैक्...