पहले होती थी अपराध और घोटालों की गिनती अब..., वैशाली में पीएम ने कहा 'नीतीश कुमार ने संवारा बिहार'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरा पर आए और उन्होंने करीब 34 हजार करोड़ रूपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया तो विपक्ष पर भी बरसे

पहले होती थी अपराध और घोटालों की गिनती अब..., वैशाली में पीएम ने कहा 'नीतीश कुमार ने संवारा बिहार'

वैशाली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार पहुंचे और नीतीश सेतु का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर नीतीश सेतु पर गमछा लहरा कर लोगों का अभिवादन किया. इसके बाद वह खुली जीप में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी समेत अन्य नेताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे. कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रजनीगंधा फूल तथा मखाने की माला पहना कर पीएम का स्वागत किया साथ ही छठ पर्व का मोमेंटो भेंट किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खुशी जताते हुए कहा कि मुझे काफी हर्ष है कि आज हमारे नेता प्रधानमंत्री हमारे संसदीय क्षेत्र में आ कर बिहार के लोगों को 34 हजार करोड़ से अधिक की सौगात दे रहे हैं.

Image

देश में सबसे पहले बनाया गाद प्रबंधन नीति

वहीं उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मैं आज प्रधानमंत्री का विशेष अभिनंदन करता हूं. आपने जिस पुल का उद्घाटन किया है, उसका नाम आपने जो नीतीश सेतु रखा है उसने हम बिहारवासियों के दिल को छुआ है. नीतीश कुमार आज भी बिहार के लोगों के दिल में बसते हैं. नीतीश कुमार के आधारभूत संरचना विकास को सम्राट की सरकार भी आगे बढ़ा रही है. देश में हमने पहली बार गाद प्रबंधन नीति बनाई है जिससे गंगा नदी समेत अन्य नदियों को मुक्ति मिलेगी. इसके लिए भारत सरकार भी नीति तैयार कर रही है. विजय चौधरी ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार नीतीश कुमार के बनाए रास्ते पर तेज गति से चल रहा है. हम आपके 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प में बिहार को आगे बढ़ाते हुए अग्रणी भूमिका निभाने के लिए काम करेंगे.

पुल पर नीतीश का फोटो नहीं लगाया, पुल ही है नीतीशमय

इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के और दुनिया के लोकप्रिय नेता और प्रधानमंत्री को हाजीपुर की पवित्र भूमि पर स्वागत करता हूं। आज देश के प्रधानमंत्री बिहार की पावन धरती पर आए हैं. आपने एनडीए को मौका दिया है और मैं आपको बधाई देता हूं. आज एक साल हुआ और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज नीतीश सेतु का उद्घाटन हुआ है. कई लोग पोस्टर पर फोटो को लेकर कहते थे कि नीतीश कुमार की फोटो नहीं, मै कहता हूं कि यह पुल ही नीतिशमय हो गया है. नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार का सपना देखा है, 2047 में बिहार भी देश के साथ समृद्ध और विकसित होगा. मैं प्रधानमंत्री को समय देने के लिए धन्यवाद देता हूं और आज वह 34 हजार करोड़ रूपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

बिहार के बच्चे को यहीं मिलेगी शिक्षा और रोजगार

सीएम सम्राट ने कहा कि प्रधानमंत्री जब से मैं मुख्यमंत्री बना हूं, लोग अब बिहार आना चाहते हैं. छठ के दौरान भारत सरकार ने बहुत बड़ी मदद की. एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर छठ मैया का गीत बज रहा था. आपने काम दिया है, मुख्यमंत्री की हैसियत से मंत्रियों के साथ मिल कर सुशासन को आगे बढ़ा रहे हैं. हमने सहयोग कार्यक्रम चलाया और अब तक साढ़े 10 लाख आवेदन आए हैं. इसमें अगर 10 दिनों के अंदर आदेश पारित नहीं हुआ तो 11वें दिन हम नोटिस भेजते हैं, फिर 20 दिन और 25 दिन पर भी नोटिस भेजते हैं और अगर 30 दिन में भी कम नहीं हुआ तो 31वें दिन सस्पेंड कर देते हैं. हम बिहार में उद्योग धंधे खोल रहे हैं और यहीं रोजगार देने की व्यवस्था की जा रही है. यहां इंडस्ट्रियल पार्क बनने जा रहा है और यहीं पर लगभग 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. यहां इंडस्ट्री लगे, और स्किल्ड यूनिवर्सिटी बने.

कर्पूरी ठाकुर के नाम पर बनेगा स्किल यूनिवर्सिटी

सीएम सम्राट ने कहा कि हम कर्पूरी ठाकुर के नाम पर एक स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करने की दिशा में काम कर रहे हैं. मैं आश्वस्त करता हूं कि बिहार के बच्चे बिहार में पढ़ सकें, यह कोशिश कर रहे हैं. बिहार के बच्चों को रात 1 बजे भी शिक्षक उपलब्ध करवा रहे हैं. केंद्र सरकार लगातार पैकेज दे रही है. विरोधी को मै बताना चाहता हूं कि सिर्फ रेलवे को बिहार में जितना पैसा मिलता था, आज एनडीए की सरकार 1 लाख करोड़ की योजना चला रही है. सड़क के लिए पहले 50 हजार करोड़ भी नहीं मिलता था, आज साढ़े लाख करोड़ की योजना चल रही है. एसआईआर को लेकर भी विपक्ष ने हंगामा किया, बिहार में 65 लाख नाम कटे, लेकिन बिहार में एक भी गलत नहीं मिला. राजद हो या कांग्रेस कुछ भी कहे, जनता आपके साथ खड़ी है. आप इसी तरह बिहार आते रहिए और सहयोग करते रहिए.

नीतीश कुमार ने संवारा है बिहार को

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इतना बड़ा जनसैलाब विकास के प्रति जीता जागता उदाहरण है. अभी अभी छठ व्रत हुई है, महिलाओं ने निर्जला व्रत कर मंगलकामना की है और आज हम विकास का पर्व मना रहे हैं. हम सबका साथ सबका विकास का मंत्र लेकर आगे बढ़े हैं. आज एनडीए सरकार कार्यकाल का 1 साल पूरा कर रही है तो इस अवसर पर वैशाली को चुना गया है. मै वैशाली और बिहार की मिट्टी को नमन करता हूं. करीब 3 दशक पहले बिहार ने उम्मीद और विशेष की नई राह चुनी थी, जैसी दशकों तक बदहाली झेलनी पड़ी उसे नीतीश जी ने सुशासन से संवारा. मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने बिहार की सेवा की और अब उनके आशीर्वाद से सम्राट चौधरी और उनकी टीम विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है. मुझे भरोसा है, मेरे मित्र रामविलास जी की आत्मा भी हम पर फूलों को वर्षा कर रही होगी. गंगा मैया पर बने 6 लेन पुल को जनता के लिए समर्पित किया गा. इसका नाम नीतीश जी के सम्मान में नीतीश सेतु रखा गया है. यह उनकी सेवा समर्पण का सम्मान है. इस पुल से पटना और वैशाली की दूरी और दिक्कतें कम हो गई है. 

Image

बिहार में काफी तेजी से हो रहा है विकास

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में तेजी से आधुनिक सड़कों का नेटवर्क तेज गति से तैयार हो रहा है. मेरे बिहार के नौजवान को विकास के महत्व का समझ है. आज अनेक हाईवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास हुआ है जिसमें सैकड़ों करोड़ खर्च हो रहे हैं. आज बिहार में ऊर्जा और शहरी विकास की तस्वीर भी बदल रही है. बक्सर, पीरपैंती पावर थर्मल, फुलवरिया बांध पर सोलर पैनल इंस्टॉलेशन जैसे बड़े काम भी हुए हैं. एक समय था कि हजारों गांव में बिजली नहीं थी, आज वही बिहार उत्पादन का केंद्र बनता जा रहा है. हमारा बिहार एक लंबी यात्रा कर यहां पहुंचा है.

पहले होती थी घोटालों और अपराध की गिनती

पीएम मोदी ने कहा कि याद करिए पहले समय कैसा था, तब गिनती घोटालों की होती थी. तब आंकड़े अपराधों के आते थे, अब कार्रवाई की. एनडीए शासनकाल में विकास की होड़ दिखती है. बिहार का कोई इलाका हो, विकास की नई गाथा लिखी जा रही है. एनडीए सरकार में बिहार में दो लाख से अधिक निवेश समझौते हुए, गया में 6 हजार करोड़ के स्टील परियोजना पर काम हो रहा है. चीनी मिलें शुरू की जा रही है. किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने की पहल हुई है. 1 साल में 200 से अधिक डिग्री कॉलेज शुरू हुए, बेटियों के लिए मां सीता विश्वविद्यालय की मंजूरी मिली है.

बिहार का विकास सिर्फ देखा जा सकता है

बिहार के विकास को यहां आ कर महसूस किया जा सकता है. जब साथ नियत से काम होता है तो नतीजा दिखता है. दशकों तक कांग्रेस गरीबी हटाओ के नारे देती रही, वोट लेती रही, वहीं 12 साल के अंदर हमने 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला. गरीबी के खिलाफ देश लड़ाई इसलिए जीत रहा है कि हमने लोगों के जीवन को आसान बनाया है. हमने मुफ्त अनाज, पक्का मकान दिया, शौचालय, बिजली और पानी पहुंचाया. गरीबी के खिलाफ अभियान में बिहार का बड़ा योगदान है. जनकल्याण की योजनाओं को घर घर पहुंचाया. बिहार में 43 लाख परिवार को पक्के मकान मिले. अब हमें न रुकना है, न थकना है. एनडीए के सभी दलों को मिल कर आत्मनिर्भर बिहार बनाने के लिए काम करना है.

Image