BIG BREAKING: वैशाली में गंगा नदी में पलटी नाव, 12 से अधिक लोगों की मौत की सूचना
राघोपुर थाना क्षेत्र में गंगा नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई.जिसमें 12 लोगों के मौत की सूचना है.शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नाव पर 25 से 30 लोग सवार थे.
राघोपुर थाना क्षेत्र में गंगा नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई.जिसमें 12 लोगों के मौत की सूचना है.शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नाव पर 25 से 30 लोग सवार थे.
वैशाली: जिले से एक बड़े नाव हादसे की खबर सामने आई है.राघोपुर थाना क्षेत्र में गंगा नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई.शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नाव पर 25 से 30 लोग सवार थे.सभी लोग नदी पार कर भोज खाने के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है. घटना की जानकारी मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. जिले के सीनियर अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे है.
बताया जा रहा है कि यह घटना रामपुर श्यामचंद गांव के नजदीक हुई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक नाव पर सवार कई लोग नदी में डूब गए. घटना में 12 से अधिक लोगों की मौत की सूचना सामने आ रही है, हालांकि मृतकों की वास्तविक संख्या की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है.
बताया जा रहा है कि नाव पर सवार लोगों में बड़ी संख्या में नाबालिग बच्चे भी शामिल थे, जो भोज खाने के लिए जा रहे थे.हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई है.स्थानीय ग्रामीण नदी में लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया.लापता लोगों की तलाश और राहत-बचाव कार्य के लिए जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ एसडीआरएफ की टीम को रवाना किया गया है. हादसे की जगह राघोपुर क्षेत्र में है, जो बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का विधानसभा क्षेत्र है.
फिलहाल सभी की नजरें राहत और बचाव अभियान पर टिकी हैं.प्रशासन की ओर से मृतकों, लापता लोगों और हादसे के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.