हाजीपुर में चाचा और चचेरे भाई की हत्या करने वाले आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में 2 गोली लगने से घायल 

हाजीपुर में चाचा और चचेरे भाई की हत्या करने वाले आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में 2 गोली लगने से घायल

हाजीपुर (HAJIPUR):बिहार के हाजीपुर में रविवार को जमीनी विवाद में अपने चाचा और चाचा के बेटे को गोली मारकर हत्या कर दी थी.इस दोहरे हत्याकांड में सोमवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है जहांआरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया है.आपको बता दें कि यह पूरा मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर का है, जहां पूर्वी आम की गाछी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, जहां एक बदमाश घायल हो गया है.उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 पैर में 2 गोली लगने से घायल 

आपको बता दें कि घायल बदमाश रजासन गांव का निवासी है, जिसका नाम जगदीश राय है. इस पर डबल मर्डर का आरोप है.मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को इसने रजासन गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में अपने चाचा और चाचा के बेटे, जो सेना का जवान था, को गोली मारकर हत्या कर दी थी.

घायल आरोपी का अस्पताल में चल रहा है इलाज

वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई थी. घटना के बाद से ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी.इसी दौरान पुलिस को आरोपी के छिपे होने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही एसपी शुभांक मिश्रा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अरोपियों ने पुलिस पर हमला करना शुरू कर दिया जहां जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली मारी गई जिससे वह घायल हो गया.इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.