Big News : सीवान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 3 के मौत की खबर कई घायल

सीवान में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है. बताया जा रहा है कि धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य जख्मी हैं.

Big News : सीवान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 3 के मौत की खबर कई घायल

सीवान: बड़ी खबर बिहार के सीवान से आ रही है जहां एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है. बताया जा रहा है कि धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य जख्मी हैं. सभी जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. हालांकि अभी किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. घटना सीवान के आलमपुर गांव की है जहां एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ. स्थानीय लोग आशंका जाहिर कर रहे हैं कि विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य जख्मी हो गए. सभी जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की छानबीन में जुट गए. बताया जा रहा है कि घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी वहीं आसपास के कई घरों में भी नुकसान हुआ है. घटना के बाद स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए हैं. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यहां कितने मात्रा में विस्फोटक हो सकते हैं और इसका संचालक कौन है. बता दें कि आगामी दिवाली पर्व को देखते हुए पटाखे का स्टॉक करना दुकानदारों ने शुरू कर दिया है वहीं अवैध पटाखा कारोबारी भी बड़े स्तर पर तैयारी में जुटे हुए हैं.