खौफनाक ! बेटी की विदाई के लिए राजी नहीं हुए ससुर, तो गुस्साए दामाद ने कर दिया बड़ा कांड, पढ़िए पूरा मामला

खौफनाक ! बेटी की विदाई के लिए राजी नहीं हुए ससुर, तो गुस्साए दामाद ने कर दिया बड़ा कांड, पढ़िए पूरा मामला

समस्तीपुर (SAMASTIPUR):बिहार के समस्तीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां छोटे से विवाद में कलयुगी दामाद ने अपने ससुर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. यह पूरा मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र का है, जहां बेटी की विदाई को लेकर ससुर और दामाद के बीच बहस हो गई.ससुर अपनी बेटी की विदाई करने को राजी नहीं थे. इससे नाराज दामाद ने रूपौली बनवारा टोला निवासी 45 वर्षीय विजय दास की धारदार हथियार से हत्या कर दी.इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी दामाद फरार हो चुका था. वहीं, विजय दास की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई.देखते ही देखते गांव के लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए. खून से लथपथ शव को देखकर सभी हैरान रह गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ सदर-1 संजय कुमार पांडे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. वहीं, साक्ष्य जुटाने के लिए FSL और DIU की टीम को भी बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए. जांच में विजय दास के दामाद जितेंद्र दास का नाम सामने आया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है 

पढ़े मामले पर एसडीपीओ ने क्या कहा 

मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक एवं एसडीपीओ सदर-1 संजय कुमार पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत होता है. परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.