समस्तीपुर में चलती ट्रेन पर पथराव, लोको पायलट हुए जख्मी

समस्तीपुर के दलसिंहसराय से ट्रेन पर पथराव का एक मामला सामने आया हैं जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया.

समस्तीपुर में चलती ट्रेन पर पथराव, लोको पायलट हुए जख्मी

समस्तीपुर: समस्तीपुर के दलसिंहसराय से ट्रेन पर पथराव का एक मामला सामने आया हैं जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया. ट्रेन पर पथराव में लोको पायलट जख्मी हो गए जिनका इलाज दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर कराया गया. इस दौरान ट्रेन करीब 10 मिनट तक खड़ी रही. लोको पायलट के इलाज के बाद फिर स्टेशन मास्टर ने मेमो दे कर ट्रेन को आगे बढ़ाया. जानकारी के अनुसर ग्वालियर बरौनी मेल पर दलसिंहसराय के समीप गुमटी नंबर 38 और 39 के बीच नाजिरगंज की तरफ जाते वक्त असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया जिसमें लोको पायलट कर्णवीर कुणाल शायक जख्मी हो गए.

Image

पथराव और लोको पायलट के जख्मी होने के बाद ट्रेन को दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर रोका गया, जिसके उनके इलाज की व्यवस्था की गई. इस दौरान ट्रेन करीब 10 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही. उपचार की व्यवस्था के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया. घटना के कारण ट्रेन के परिचालन में करीब दस मिनट का विलंब हुआ.

घटना को गंभीरता से लेते हुए दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक मो. सिकंदर ने आरपीएफ और जीआरपी को मेमो सौंपा है. इसके माध्यम से संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को घटना की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है.

Image